नई दिल्ली: Stock Market Today News: कल गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार (Stock Market Today News) बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 1,045 अंक लुढ़क गया। जबकि निफ्टी में 1.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अब आज शुक्रवार 9 अक्टूबर को निवेशकों की नजर इस बात पर है कि बाजार में रिकवरी होगी या फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। शुरुआती संकेतों के मुताबिक गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी का इशारा मिल रहा है, जिससे घरेलू बाजार को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
गिफ्ट निफ्टी में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 12.50 अंक बढ़कर 22,376 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। यह बाजार में हल्की तेजी की संभावना का संकेत दे रहा है। लेकिन बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीद-बिक्री पर भी निर्भर करेगी। दूसरी ओर एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 0.6 फीसदी गिरा, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले ब्रेंट क्रूड 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बंद हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले को लेकर दिए गए बयान के बाद तेल बाजार में हलचल देखने को मिली है।
IT शेयरों पर नजर
अमेरिका में H-1B वीजा और विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देने से जुड़े नियमों में सख्ती की खबर भी बाजार (Stock Market Today) के लिए अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, कैपजेमिनी और HCL जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर PERM कार्यक्रम से निलंबन का असर पड़ सकता है। ऐसे में IT शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज 9 अक्टूबर को केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस, पूनावाला फिनकॉर्प, आनंद राठी वेल्थ, केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट, कैन फिन होम्स, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म और हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम सहित कई कंपनियां अपने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य के अनुमानों का असर उनके शेयरों पर दिखाई दे सकता है।
इन शेयरों में दिख सकती है हलचल
वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को 5 MWp सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। KEC इंटरनेशनल को 1,030 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने एंथ्रोपिक के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की घोषणा की है। NCC को 1,286.03 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कमिन्स इंडिया में नए मैनेजिंग डायरेक्टर की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है, जबकि पेस डिजिटेक को 57.5 MW/115 MWh बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इन अहम खबरों के चलते संबंधित शेयरों (Stock Market Today) में हलचल देखने को मिल सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- IAS Transfer Full List 2026 Today: नवरात्रि के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 34 IAS समेत इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर, स्वास्थ्य सचिव-आबकारी विभाग के प्रभार भी बदले, देखें पूरी लिस्ट
- US Green Card Programme: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, टाटा-विप्रो समेत 8 कंपनियां ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड, भारतीयों पर क्या होगा असर?
- Kawardha Farmers Protest News Today: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, नेशनल हाइवे पर मचा हाहाकार, रायपुर, बिलासपुर समेत कई रास्ते बंद