अमेरिका में TikTok और उसकी पैरेंट कंपनी ByteDance पर बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़े आरोप लगे हैं. मामला निपटाने के लिए दोनों कंपनियां 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,300 करोड़ का भुगतान करेंगी.
Written By : जेबा परवीन | Updated at : 22 Aug 2026 02:31 PM (IST)

TikTok पर बच्चों की प्राइवेसी को लेकर बड़ा एक्शन
Source : ABPLIVE
अगर आप भी TikTok का इस्तेमाल करते हैं, तो बच्चों की प्राइवेसी से जुड़ी यह खबर आपके बेहद अहम है. हाल ही में अमेरिका में टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस को बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़े मामले में एक बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, इस मामले को खत्म करने के लिए दोनों कंपनी ने 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,300 करोड़ रुपये का पेमेंट करेगी. आरोप है कि प्लेटफॉर्म ने माता-पिता की अनुमति के बिना बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी जानकारी जुटाई.
दरअसल, यह मामला बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उनके डेटा की गोपनीयता से जुदा है. अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि टिकटॉक ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के डेटा को लेकर तय नियमों का पालन नहीं किया.
टिकटॉक कितनी रकम करेगा पेमेंट?
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, समझौते के तहत टिकटॉक को तुरंत 300 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरना होगा. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी Musical.ly से जुड़े पुराने आदेश को खत्म किए जाने पर कंपनी को 100 मिलियन डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) और देने होंगे. यानी कंपनी की कुल भुगतान रकम 400 मिलियन डॉलर होगी, जो भारतीय मुद्रा में करीब 3,300 करोड़ रुपये है.
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
क्या है COPPA कानून?
COPPA (Children's Online Privacy Protection Act) अमेरिका का एक कानून है, जिसके तहत कंपनियां माता-पिता की इजाजत के बिना 13 साल से कम उम्र के बच्चों की निजी जानकारी इकट्ठा नहीं कर सकतीं. अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि टिकटॉक ने इस नियम का पालन नहीं किया.
टिकटॉक पर क्या लगे आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग और फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने 2024 में. टिकटॉक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. जिसमें यह दावा किया गया कि 13 साल से के उम्र के बच्चों के लिए बनाए गए 'Kids Mode' में भी अकाउंट बनाने के लिए यूजर्स से ईमेल एड्रेस और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की गईं थी. जिससे लाखों बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा प्रभावित हुई है.
Musical.ly से कैसे जुड़ा है मामला?
यह मामला सिर्फ टिकटॉक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे पहले साल 2019 में अमेरिका ने Musical.ly के खिलाफ COPPA से जुड़ा मामला दर्ज किया था. ByteDance ने 2017 में Musical.ly को खरीदा था, लेकिन बाद में इसे TikTok के साथ मिला दिया गया.
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

About the author जेबा परवीन
जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है.
Read More
Published at : 22 Aug 2026 02:31 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola