The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ इस वक्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में बिहटा के वनदेवी मंदिर की कहानी दिखाई जाएगी. वहीं बिहार के छठ पर्व पर भी फिल्म में खास फोकस किया गया. यही वजह है कि ‘द वन’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद तो फिल्म देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है.
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार तमन्ना भाटिया नजर आ रही है. वहीं, फिल्म में श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर समेत कई बड़े कलाकार है. अब चलिए जान लेते हैं कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कैसा है और फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: हमारा काम करने का तरीका अलग सैफ अली खान से काम को लेकर क्यों भिड़ती हैं करीना कपूर?
कैसा है ‘द वन’ का ट्रेलर
फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan: Force of the Forest) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी शुरुआत एक दमदार लाइन के साथ हुई है. ट्रेलर में सुनाई देता है कि अगर कोई रात में इस वन में प्रवेश करता है तो उसकी लाश भी नहीं मिलती है. वन के विजुअल्स काफी शानदार हैं और भयावह भी. इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होती है, वो कहते हैं कि, अब मुझे समझ आ रहा है कि यहां जो भी हो रहा है…सब एक नंबर की बकवास है. यानी फिल्म में सिद्धार्थ एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे देवी में और वन की शक्तियों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. वो नास्तिक हैं. लेकिन वहीं, उनकी पत्नी बनी तमन्ना इन सब में काफी भरोसा रखती हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है, कि कैसे सिद्धार्थ धीरे-धीरे उन शक्तियों और देवी पर भरोसा बना लेते हैं. अब ये कैसे होगा ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
लेकिन इतना तो है कि ट्रेलर काफी दमदार है. पहली बार सिद्धार्थ और तमन्ना ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है.
फिल्म कब होगी रिलीज?
द वन को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्टर किया है. इसे TVF (The Viral Fever) और एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा, श्वेता तिवारी, मनीष पोल, सुनील ग्रोवर और अनुप सोनी से जैसे कलाकर भी हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Raaka: अब राका में अल्लू अर्जुन के साथ एक्शन करेंगी रश्मिका मंदाना? फिल्म में एक बड़ी एंट्री हो गई!

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More