entertainment

The Vvaan: तमन्ना भाटिया या सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'द वन' के किस एक्टर के पास है ज्यादा दौलत?

September 17, 2026

The Vvaan: तमन्ना भाटिया या सिद्धार्थ मल्होत्रा, ‘द वन’ के किस एक्टर के पास है ज्यादा दौलत?

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा

The Vvaan Stars Net Worth: सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का इंतजार हो रहा है. यह भारतीय लोककथाओं और जंगलों के रहस्यों पर बेस्ड एक ग्रैंड प्रोजेक्ट है. सिद्धार्थ इस फिल्म में एक रफ-एंड-टफ योद्धा के तौर पर दिख रहे हैं. जबकि, उनके अपोजिट फिल्म में बतौर फीमेल लीड तमन्ना भाटिया काम कर रही हैं. जी हां, 25 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होगी, जिसके लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. इसी बीच जानिए सिद्धार्थ और तमन्ना में से कौन ज्यादा अमीर है?

दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लगातार कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं. अगर इस साल के एंड में ‘रेंजर’ आती है, तो फिर तमन्ना फिर से दिखाई देंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने डांस नंबर्स को छोड़कर फिलहाल फुल फ्लैज्ड रोल पर फोकस किया है. वहीं, सिद्धार्थ का नाम भी कई और प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहा है. बताते चलें कि इस फिल्म का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा संभाल रहे हैं.

तमन्ना या सिद्धार्थ, कौन ज्यादा अमीर है?

तमन्ना भाटिया न सिर्फ साउथ, बल्कि हिंदी सिनेमा की भी सबसे सफल और ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. तमन्ना हर फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ से 5 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कई बड़े ब्रांड्स का एड करती हैं, जिससे सालाना करोड़ों में कमाती हैं. मुंबई के वर्सोवा इलाके में उनके पास एक आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट है. वहीं उनका अपना ज्वेलरी ब्रांड भी है. एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 120 करोड़ से 130 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है.

एक्ट्रेस इस फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभाती दिख रही हैं, जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. देखना होगा कि तमन्ना फैन्स को कितना इम्प्रेस कर पाती हैं.

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​बॉलीवुड के एक पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्होंने 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करियर की शुरुआत की थी. उस समय इंडस्ट्री में नए होने के बावजूद, उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘शेरशाह’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी कई बड़ी फिल्में भी कीं. कड़ी मेहनत से सिद्धार्थ आज बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक बन गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं. एक्टर की नेटवर्थ 105 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button