world-news

कौन हैं रिदा थराना? जिन्होंने क्रिस्टल डिसूजा के साथ जीती 'The Traitors 2' की ट्रॉफी

September 4, 2026

Who is Rida Tharana: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ट्रेटर्स की बहुत ही यूनिक फॉर्मेट है. इसमें ट्रेटर्स और इनोसेंट्स कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट करते हैं. इसमें ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला होता है और लास्ट में जो टिका रहता है वो ही विनर बनता है. इस बार भी पहले की तरह ट्रेटर्स 2 (Traitors 2) शो में कुछ खिलाड़ी ‘इनोसेंट’ थे, जिन्हें गद्दारों को पहचानना था, वहीं, जबकि कुछ ‘ट्रेटर्स’ थे, जिन्हें अपनी पहचान छिपाकर बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करना था. फिनाले के आखिरी पड़ाव तक भी गद्दारों की पहचान का राज नहीं खुला. अंत में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने बाजी मार ली और शो के विनर्स बन गए. इन दोनों ने ने मिलकर 66 लाख रुपये जीते हैं, आइए जानते हैं कि रिदा थराना (Rida Tharana) कौन हैं.

कौन हैं रिदा थारना?

जानकारी के मुताबिक, ‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी जीतने वालीं रिदा थराना एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मॉडल और प्रोफेशनल एंकर हैं और वह कर्नाटक की रहने वाली हैं. उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. रिदा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कंटेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं वह ब्यूटी व्लॉग से लेकर ट्रेवल व्लॉग भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं. आपको बता दें कि रिदा तब सुर्खियों में आई थीं. जब उनकी दोस्ती अपूर्वा मखीजा से हुई थी. एक टाइम दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच  विवाद हो गया था

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रिदा

रिदा थराना की क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बेंललुरु के गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी और जेनेटिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है. वह अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं को भी बोलना जानती हैं. इसके अलावा वह इस साल हुए 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर भी अपनी अदाओं का जलवा बिखरती हुईं नजर आई थीं और लोगों ने उनके लुक की जमकर तारीफ की. वहीं, अब वह करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ की विनर बनी हैं. शो में रिदा ने इनोसेंट बनकर एंट्री की थी और उनका गेम ऑडियंस को बहुत पसंद आया. वहीं बीच में रिदा को क्रिस्टल डिसूजा ने ट्रेटर के रूप में चुना. जिसका नतीजा ये रहा कि क्रिस्टल डिसूजा के साथ-साथ रिदा भी शो की विनर बन गईं. अब सोशल मीडिया पर रिदा की काफी चर्चा हो रही है. 

फिनाले में पहुंचे थे छह खिलाड़ी

शो में 21 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. एक के बाद एक खिलाड़ी बाहर होते गए और आखिर में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासे, दलिप ताहिल, साहिल सलाथिया और मल्लिका शेरावत फिनाले में पहुंचे थे. आखिरी दिन खेल ने कई करवटें लीं. अंतिम मिशन एक बड़े धमाके के साथ खत्म हुआ, जिसमें एक प्रतिमा में विस्फोट हुआ. इसके बाद कंटेस्टेंट्स के सामने सबसे अहम पड़ाव आया, जहां उन्हें यह तय करना था कि आखिर उनके बीच छिपे गद्दार कौन हैं? फिनाले में सबसे पहले मल्लिका शेरावत खेल से बाहर हुईं. उनके जाने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया ...जिसके बाद पांच खिलाड़ी मैदान में रह गए और बाद में शालिनी पासे, दलिप ताहिल, साहिल सलाथिया भी गेम से बाहर हो गए और क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना को विनर चुना गया. 

‘द ट्रेटर्स 2’ में शामिल 21 कंटेस्टेंट्स के नाम

रिदा थराना, शालिनी पासे, साहिल सलाथिया, क्रिस्टल डिसूजा, दलिप ताहिल, अभिषेक मल्हान, मनुव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, श्र्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, रणवी बराड़, पारुल गुलाटी, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, इक्का,  शाहनील गिल, हरमन सिंघा, तान्यपुरी, करण सिंह मैजिक, साउंडस मौफकीर, प्रिश और अंश चोपड़ा. 

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग