world-news

शह मात The Big Debate: नरोत्तम के कांड के बाद, अब अवधेश अध्याय! कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा घर वापसी का खामियाजा, दतिया उपचुनाव में क्या-क्या लग गया दांव पर?

July 14, 2026

Datia By-Election 2026: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और अवधेश नायक के मेल- मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

शह मात The Big Debate: नरोत्तम के कांड के बाद, अब अवधेश अध्याय! कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा घर वापसी का खामियाजा, दतिया उपचुनाव में क्या-क्या लग गया दांव पर?

Datia By-Election 2026/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 14, 2026 / 11:34 pm IST

Published Date: July 14, 2026 11:32 pm IST

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस नेता अवधेश नायक के टिकट का विरोध करने वाला ये कबूलनामा सुर्खियां बटोर रहा है।
  • अवधेश नायक को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भी जगह नहीं मिली।
  • सियासी पंडित ये कयास लगा रहे हैं कि दतिया से एक "बड़े पेड़" के गिरने की कम्पन लगातार हो रही है।

Datia By-Election 2026: भोपाल: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कांग्रेस नेता अवधेश नायक के टिकट का विरोध करने वाला ये कबूलनामा सुर्खियां बटोर रहा है, तो दूसरी ओर अवधेश नायक को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भी जगह नहीं मिली। इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और अवधेश नायक के मेल- मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इसका इजहार भी उन्होंने ही सोशल मीडिया के जरिए किया। यानी अवधेश नायक ये बता रहे हैं कि उन्होंने अभी क़दम आगे कहीं नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन तुरुप का इक्का कभी भी चल सकते हैं। ऐसे में सियासी पंडित ये कयास लगा रहे हैं कि दतिया से एक “बड़े पेड़” के गिरने की कम्पन लगातार हो रही है। इसे भाजपा भी बखूबी समझ रही है और संभावित नुकसान की आशंका का कैलकुलेशन भी कर चुकी है। (Datia By-Election 2026) लिहाजा बीजेपी कह रही है कि – कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उनकी पार्टी के लोग नहीं हैं।

इधर कांग्रेस ने अव्वल तो ब्राह्मणों के प्रभाव वाली सीट में ब्राह्मण उम्मीदवार नहीं दिया। दूसरा यदि अवधेश नायक की घर वापसी हुई तो इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। ऐसे में कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करती नजर आ रही है।

Datia By-Election 2026: कुल मिलाकर दतिया में जब से चुनावी दंगल, घोषित हुआ है तब से हर रोज़ वहां कुछ न कुछ बड़ा हो रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि, ब्राह्मणों के एकजुट से होने वाले नुकसान से कांग्रेस कैसे निपटेगी? सवाल ये कि BJP के नरोत्तम एपिसोड के नुकसान की भरपाई क्या अवधेश नायक कर पाएंगे? सबसे बड़ा सवाल ये कि अवधेश नायक की घर वापसी हुई तो उन्हें क्या हासिल होगा?

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CG Vidhan Sabha Monsoon Session: जवानों की शहादत और नक्सलवाद से मुक्ति के नाम रहा विस के मानसून सत्र का पहला दिन.. CM साय ने किया सुरक्षा बलों के साहस को सलाम
  • Dr Raman Singh on Naxalism: “छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई जीती है” .. विधानसभा में भावुक हुए नेता.. माओवाद मुक्ति में शामिल जवानों को किया सलाम..
  • UPSSSC X-Ray Technician Result: एक और भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी! प्रदेश के 377 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नहीं मिले इस कैटेगिरी के कोई भी अभ्यर्थी 

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Datia By-Election 2026 Latest Update

People also search for

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads