
ग्लोबल EV रैंकिंग ने चौंकाया, Tata Motors और Mahindra ने मारी बाजी
भारत की दो बड़ी ऑटो कंपनियों टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के मामले में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. International Council on Clean Transportation (ICCT) की Global Automaker Rating रिपोर्ट में दोनों कंपनियां ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) के मामले में सबसे आगे रहीं.
रिपोर्ट में यह देखा गया कि एक इलेक्ट्रिक वाहन 1 किलोमीटर चलने में कितनी बिजली खर्च करता है. इसके लिए वॉट-आवर प्रति किलोमीटर (Wh/km) का इस्तेमाल किया गया. जितनी कम बिजली खर्च होगी, वाहन उतना ही ज्यादा ऊर्जा बचाने वाला माना जाएगा.रिपोर्ट में गाड़ियों के वजन का भी ध्यान रखा गया, ताकि भारी वाहनों की तुलना हल्के वाहनों से सही तरीके से की जा सके.
टाटा और महिंद्रा सबसे आगे
एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में टाटा मोटर्स ने 100 नंबर हासिल किए, जो सभी 22 कंपनियों में सबसे ज्यादा हैं. इसके बाद महिंद्रा को 89 नंबर मिले.
वहीं, Tesla को 79 अंक और BYD को 69 नंबर मिले. इसका मतलब है कि बिजली की कम खपत के मामले में भारतीय कंपनियों के EV काफी बेहतर साबित हुए.
लेकिन सिर्फ यही सफलता नहीं बताती पूरी तस्वीर
रिपोर्ट यह भी साफ करती है कि ज्यादा ऊर्जा बचाने का मतलब यह नहीं है कि Tata और Mahindra के इलेक्ट्रिक वाहन हर मामले में सबसे अच्छे हैं.
किसी EV की कुल क्वालिटी कई दूसरी बातों पर भी निर्भर करती है, जैसे—
- एक बार चार्ज में कितनी दूरी तय करता है
- चार्ज होने में कितना समय लगता है
- कंपनी कितने EV बेच रही है
- नए मॉडल कितने हैं
- EV में कंपनी कितना निवेश कर रही है
- बैटरी रीसाइक्लिंग की व्यवस्था
इन सभी बातों को मिलाकर बनाई गई कुल रैंकिंग में Tesla पहले स्थान पर रही और उसे 83 अंक मिले. BYD दूसरे स्थान पर रही, जिसके 72 नंबर रहे.वहीं, टाटा मोटर्स कुल रैंकिंग में 15वें स्थान पर रही और उसे 33 नंबर मिले. Mahindra 30 नंबर के साथ 17वें स्थान पर रही.
पहली बार शामिल हुआ भारत
ICCT की इस रिपोर्ट में दुनिया के 6 बड़े वाहन बाजारों का अध्ययन किया गया. इस बार पहली बार भारत को भी इसमें शामिल किया गया.भारत के तेजी से बढ़ते यात्री वाहन बाजार को देखते हुए महिंद्रा को भी रिपोर्ट में पहली बार जोड़ा गया. अब टाटा मोटर्स और Mahindra दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- जुलाई बना ऑटो सेक्टर का सबसे बड़ा महीना! CNG, हाइब्रिड और EV ने पेट्रोल वाहनों को दी कड़ी चुनौती
बारिश में AC चलाते ही कार के शीशों पर जम रही है धुंध? ये एक फीचर सेकंडों में करेगा साफ

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More