Aug 07, 2026 04:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Pova AI Buds Pro भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें AI मीटिंग समरी, 78 भाषाओं तक में ट्रांसलेशन, 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Pova AI Buds Pro भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होंगे और Amazon Specials प्रोडक्ट के तौर पर बेचे जाएंगे।
Pova AI Buds Pro India Launch Date Announced: पोवा ने 14 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाले अपने AI Buds Pro का डिजाइन दिखाया है और साथ ही Amazon माइक्रोसाइट के जरिए कई खास AI फीचर्स की भी पुष्टि की है। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स देश में ब्रांड के पहले ऑडियो प्रोडक्ट होंगे और यह भी दावा किया जा रहा है कि यह भारत का पहला AI ईयरबड्स होगा। इनमें AI मीटिंग समरी, 78 भाषाओं तक में ट्रांसलेशन, 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लॉन्च के समय दी जाएगी। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
सम्बंधित सुझाव
लॉन्च से पहले Amazon पर आया Pova AI Buds Pro
कंपनी ने बताया है कि Pova AI Buds Pro भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होंगे और Amazon Specials प्रोडक्ट के तौर पर बेचे जाएंगे। कंपनी ने Amazon की एक लाइव माइक्रोसाइट पर इन ईयरबड्स का डिजाइन दिखाया है, जो Pova स्मार्टफोन जैसी स्टाइलिंग वाले हैं। चार्जिंग केस का अंदर का हिस्सा ग्लॉसी है और इसमें एक लाल बटन है, जिससे 'क्विक नोट रिकॉर्डिंग' फीचर चालू होता है।
78 भाषाओं तक में ट्रांसलेशन करेगा
अमेजन की लिस्टिंग से यह भी कन्फर्म होता है कि Pova AI Buds Pro ईयरबड्स में AI मीटिंग समरी का फीचर होगा, जिससे यूजर्स अपने-आप मीटिंग की समरी बना सकेंगे। ये ईयरबड्स 78 भाषाओं तक में ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करेंगे। प्रमोशनल जानकारी से पता चलता है कि यूजर्स एक भाषा में नोट्स बना सकते हैं और दूसरी भाषा में मीटिंग मिनट्स तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, ईयरबड्स में क्विक नोट्स का फीचर है और इनमें इन-बिल्ट स्टोरेज भी है, जो सीधे ईयरबड्स पर चार घंटे तक की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
शोर में भी आएगी साफ आवाज
Pova ने लॉन्च से पहले कई हार्डवेयर फीचर्स की भी पुष्टि की है। AI Buds Pro में आठ माइक्रोफोन का सेटअप होगा, जिसमें फीडफॉरवर्ड माइक्रोफोन, इन-कॉल माइक्रोफोन और वॉयस कॉल व रिकॉर्डिंग के लिए एक वॉयस पिकअप यूनिट शामिल होगी। ये ईयरबड्स 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और डुअल डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करेंगे, जिससे यूजर्स बिना दोबारा कनेक्ट किए PC और स्मार्टफोन जैसे डिवाइस के बीच स्विच कर सकेंगे।
फुल चार्ज में केस के साथ कुल 40 घंटे चलेगा
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो, Pova AI Buds Pro के बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। ये यूएसबी टाइप-सी वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग, दोनों को सपोर्ट करेंगे। साथ ही, यह भी कन्फर्म हो गया है कि ईयरबड्स और चार्जिंग केस धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आएंगे।
