15

Image Credit :
X
1. भुवनेश्वर कुमार- 3 बार
इस रिकॉर्ड में भुवनेश्वर कुमार का नाम सबसे खास है। उन्होंने T20I में पारी की पहली गेंद पर तीन बार विकेट लिया है।
- 24 फरवरी 2022 को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ T20I में भुवनेश्वर ने पारी की पहली गेंद पर पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था।
- 9 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ एडबेस्टन में उन्होंने पहली गेंद पर जेसन रॉय को आउट किया। रॉय का कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा था।
- फिर 6 नवंबर 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भुवनेश्वर ने पारी की पहली गेंद पर वेस्ली मधेवेरे को आउट किया। उनका कैच विराट कोहली ने पकड़ा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
Asianet News
2. मयंक यादव- 3 बार
मयंक यादव ने भी इस खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अब तक तीन बार T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है।
- 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद T20I में मयंक ने पहली गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को आउट किया। वह रियान पराग के हाथों कैच हुए।
- इसके बाद 23 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में उन्होंने ब्रायन बेनेट को पहली गेंद पर आउट किया।
- मयंक ने 26 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में भी पारी की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर दिया। इस तरह उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के तीन first-ball wickets के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
और पढे़ं- IND vs AFG: भारत की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने गेंद से लेकर बल्ले तक मचाया कमाल
35
Image Credit :
Getty
3. हार्दिक पंड्या- 2 बार
हार्दिक पंड्या ने T20I में दो बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है।
- 6 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार्दिक ने पारी की पहली गेंद पर ब्रैंडन किंग को आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। इसी ओवर में हार्दिक ने जॉनसन चार्ल्स का विकेट भी हासिल किया।
- 14 सितंबर 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में हार्दिक ने सैम अयूब को अपनी पहली वैलिड गेंद पर आउट किया। हालांकि उन्होंने इससे पहले एक वाइड गेंद फेंकी थी, इसलिए तकनीकी तौर पर विकेट 0.1 की पहली पर आया।
45
Image Credit :
insta/_arshdeep.singh__
4. अर्शदीप सिंह- 2 बार
अर्शदीप सिंह ने भी T20I पारी की पहली गेंद पर दो बार विकेट लिया है।
- 12 जून 2024 को T20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने शायन जहांगीर को मैच की पहली ही गेंद पर LBW आउट किया। यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज का मैच की पहली गेंद पर पहला विकेट था।
- 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर T20I में अर्शदीप ने पारी की पहली गेंद पर फिल साल्ट को कैच आउट कराया। इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने जोस बटलर का भी विकेट लिया।
55
Image Credit :
X/NKReddy07
5. नीतीश कुमार रेड्डी
भारत अफगानिस्तान T20I में नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने इस मैच में कुल 3 विकेट चटकाए। जिसके चलते भारत ने 7 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।
विकेट टेकर बॉलर्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. T20I में सबसे ज्यादा पहली गेंद पर विकेट किस भारतीय ने लिए हैं?
भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव ने पारी की पहली गेंद पर 3-3 बार विकेट लिए हैं।
2. क्या मयंक यादव ने यह कारनामा एक ही बल्लेबाज के खिलाफ किया है?
हां, जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों मौकों पर उन्होंने ब्रायन बेनेट को पहली गेंद पर आउट किया।
3. T20I में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कितने हैं?
इस रिकॉर्ड में 5 भारतीय गेंदबाज हैं, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन।