IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 217 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. इस मैच में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 91 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली.
IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 217 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. इस मैच में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 91 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/20/ind-w-vs-zim-w-2026-10-20-20-42-51.jpg)
IND W vs ZIM W Photograph: (X/BCCIWomen)
IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तहलका मचा दिया है. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 91 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली, जबकि ओपनर शेफाली वर्मा ने 69 रन बनाए. जिम्बाब्वे को यह मैच और अपनी साख बचाने के लिए अब 217 रनों का बेहद मुश्किल लक्ष्य मिला है.
शेफाली वर्मा ने दी विस्फोटक शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और महज 37 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को वह मजबूत शुरुआत मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
हरमनप्रीत कौर ने खेली नाबाद 91 रनों की पारी
शेफाली के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. हरमनप्रीत ने आज बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के हर प्लान को नाकाम कर दिया. उन्होंने मैदान पर संभलकर खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 5 छक्का निकला. हालांकि, वह अपने शतक से चूक गईं, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
निर्धारित 20 ओवर में भारत ने बनाए 216 रन
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ अनुष्का शर्मा ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना आज ओपनिंग करने नहीं आईं. दरअसल, टॉस के वक्त ही मंधाना ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है, इसलिए वे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती थीं.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
आखिरी ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कुछ विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वे रनों की रफ्तार को पूरी तरह रोकने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बिलव्ड बिजा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके अलावा नोमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वांज़ुरा और तेंदाई मकुशा को भी 1-1 विकेट मिला.
जिम्बाब्वे के सामने 217 रनों की कठिन चुनौती
3 मैचों की इस टी20 सीरीज को भारतीय टीम पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में सीरीज के इस अंतिम मैच में जिम्बाब्वे को अपनी साख बचाने और क्लीन स्वीप से बचने के लिए 217 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है, जो इस पिच पर हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: 110 पर गिरे 6 विकेट, फिर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जो किया देखते रह गई ऑस्ट्रेलिया, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
