world-news

IND vs NZ: पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर को मिलेगा मौका? जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

October 20, 2026

IND vs NZ T20I Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के हाथों में रहने की उम्मीद है.

भुवनेश्वर के साथ अर्शदीप संभालेंगे पेस अटैक

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (एक्स)
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (एक्स)

तीसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव के बीच मुकाबला है. हालांकि, मौजूदा समीकरण को देखते हुए प्रिंस यादव को मयंक पर तरजीह मिलने की संभावना है. भारत के पास शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी मौजूद हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को प्लेइंग XI में शामिल करने का विकल्प रहेगा.

ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय महिला स्पिनरों का दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

स्पिन में वरुण को मिल सकती है जगह

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (एक्स)
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (एक्स)

न्यूजीलैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, लेकिन भारत के पास स्पिन विभाग में भी मजबूत विकल्प हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज के सभी पांच मैचों में नमन धीर और अक्षर पटेल खेले थे. बल्ले से योगदान देने की क्षमता के कारण दोनों को एक बार फिर मौका मिलने की उम्मीद है.

चोट से वापसी करने वाले वरुण चक्रवर्ती की भी प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है. वह लंबे समय से भारत के प्रमुख टी20 स्पिनर रहे हैं. ऐसे में 98 टी20 इंटरनेशनल विकेट ले चुके कुलदीप यादव को शुरुआती मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है.

ओपनिंग में अभिषेक और संजू की जोड़ी?

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

बल्लेबाजी में टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ आगे बढ़ सकता है. दोनों ने हालिया मुकाबलों में पारी की शुरुआत की है और जब तक फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती, इस संयोजन में बदलाव की संभावना कम है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए ओपनिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें शुरुआती मुकाबले में बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

ईशान, श्रेयस और तिलक संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. ये तीनों क्रमशः नंबर-3, नंबर-4 और नंबर-5 की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. इसके बाद नमन धीर और अक्षर पटेल टीम को बल्लेबाजी में गहराई देंगे.

पहले T20 के लिए भारत की संभावित Playing XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.

दोनों टीमों का T20I स्क्वॉड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.

ये भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद मैदान पर लौटेगा ‘स्विंग किंग’, न्यूजीलैंड में तोड़ सकते है दो बड़े रिकॉर्ड