entertainment

SVC 63 में दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन, 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग? - salman khan shoot final action sequence in mumbai for vashi movie intend hyderabad

August 5, 2026

निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली की फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए सलमान खान ने कमर कस ली है। ...और पढ़ें

सलमान खान की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एआई)

सलमान खान की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एआई)

HighLights

  1. सलमान खान का दिखेगा एक्शन अवतार

  2. चर्चा में वामशी पेड्डिपल्ली की फिल्म

  3. अगले साल सिनेमाघरों में की जाएगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान (Salman Khan) की अनटाइटल फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इस मूवी में सलमान संग अभिनेत्री नयनतारा भी अहम भूमिका में दिखेंगी। 

अब खबर आ रही है कि मेकर्स सलमान खान की अनटाइल फिल्म एसवीसी 63 (SVC 63) के अहम शेड्यूल की शूटिंग करने जा रहे हैं, जिसमें सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस भी शामिल होगा। 

सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

खबरें चाहें जो भी हो, हवा का रुख चाहे किसी भी दिशा में हो काम चलते रहना चाहिए। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान भी फिलहाल इसी मूड में काम कर रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आई कि दबंग अभिनेता सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के लिए फीस कम की है।

यह भी पढ़ें- '70 लोग एक ही बाथरूम में...' Salman Khan ने अलायंस में बताई जेल के दिनों की दर्दभरी दास्तां

salman khan NEXT MOVIE

वहीं उनकी आगामी फिल्म मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस बनकर तैयार होने का पश्चात भी रिलीज के लिए अटकी है। सलमान ने वामशी की फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है।

सूत्रों के अनुसार, सलमान छह अगस्त से वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही अनटाइटल फिल्म (SVC 63) के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। यह करीब छह सप्ताह का शेड्यूल है। जिसमें फिल्म के तीन मुख्य एक्शन दृश्यों के साथ कुछ भीड़भाड़ वाले दृश्य भी शूट किए जाएंगे।

Dil, Dimag, Jigar se from this April with @directorvamshi and #DilRaju #Shirish @SVC_official @kuldeeprathor9 #RafiKazi pic.twitter.com/RuK0KWq2HU

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 30, 2026

निर्माता-निर्देशक की योजना फिल्म के इस शेड्यूल को हैदराबाद में शूट करने की थी। फिर विचार बदलकर मुंबई में शूट करने का निर्णय लिया गया। कुछ दिनों में नयनतारा भी फिल्म से जुड़ जाएंगी। वहीं अभिनेता राहुल देव फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिलहाल सलमान खान की इस मूवी का नाम रिवील नहीं हुआ है, लेकिन रिलीज डेट मेकर्स पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं। जिसके मुताबिक अगले साल ईद के मौके पर सलमान खान और नयनतारा स्टारर इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म सिकंदर की रिलीज के करीब 2 साल बाद सलमान इस मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।