मोहाली की MA पास लड़की की कनाडा में रहने वाले NRI युवक के साथ धूमधाम से शादी हुई। लड़के का परिवार मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला है। बड़े मैरिज पैलेस में परिवार ने शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया। लेकिन जब दहेज में बड़ी कार नहीं मिली तो दोनों परिवारो
.
पति से लेकर ससुर तक गाली-गलौज करने लगे। बात हाथापाई तक पहुंच गई। पति विदेश चला गया, लेकिन वह विदेश न पहुंच पाए, इसके लिए गलत दस्तावेज लगाकर भेज दिए। परिवार ने लड़की का घर बसाने के लिए प्रयास किए, लेकिन पति ने उसे संदेश भेजा कि, "तुम आजाद हो, कहीं भी शादी कर लो।"
इसके बाद उसने कनाडा से बिना पीड़िता की सहमति के एकतरफा 'तलाक-ए-हसन' भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति करमपाल गिल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अब सारी कहानी को 6 प्वाइंटों में जानिए
मोहाली के टॉप के पैलेस में हुई शादी
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 16 फरवरी, 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाजों से मोहाली जिले में करमपाल के साथ संपन्न हुआ था। विवाह का रिसेप्शन 'आशीर्वाद बैंक्वेट' में आयोजित किया गया। उनकी तरफ से शादी में लगभग ₹25 लाख खर्च किए गए, जिसमें सोने के सेट, चेन, अंगूठियां और कपड़े उपहार स्वरूप दिए गए थे।
बड़ी कार न देने पर रिश्ते में आई दरार
शादी के बाद दो-चार दिन तक सब ठीक चला। लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने हैसियत के मुताबिक बड़ी कार न देने का ताना देना शुरू कर दिया। जब उसकी तरफ से दलील दी गई कि ऐसा नहीं हो सकता, तो इंकार करने पर मारपीट की गई और थप्पड़-घूंसे मारे गए। कनाडा का खर्च मायके वालों से मांगने लगे
10 मार्च 2024 को आरोपी पति कनाडा चला गया और उसे जल्द बुलाने की बात कही। लेकिन फिर ससुराल वालों की नीयत बदल गई। वे पूरा खर्च उसके मायके वालों से मांगने लगे। पति ने भी इस दौरान खेल किया। विदेश से गलत दस्तावेज लगाने के कारण पीड़िता का वीजा रिजेक्ट हो गया।

ससुर भी गाली गलौच करने लगा
पति की गैरहाजिरी में सास, ससुर और ननद शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते रहे। ससुर शराब पीकर गाली-गलौज करता था, जबकि सास और ननद पीड़िता के बाल खींचतीं और मारपीट करती थीं। 19 नवंबर 2024 को पति भारत वापस आया। उसने आपबीती सुनाई, तो वह भी उसके साथ खड़ा नहीं हुआ। उसने अपनी फैमिली का पक्ष लिया और मारपीट की।
जब तक कार नहीं, तब तक लड़की नहीं आएगी
मायके वालों ने घर बसाने की कोशिश की। मामला पंचायत तक पहुंचा। लेकिन ससुराल वालों ने स्पष्ट कहा कि, "जब तक नई कार नहीं मिलेगी, लड़की को घर नहीं बसाएंगे।" इसके बाद उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लेकिन उसे अंदर से उम्मीद थी कि पति उसका साथ देगा।
तुम आजाद हो, भेज दिया तलाक
वर्ष 2026 में उसने वैवाहिक संबंध सुधारने का प्रयास किया, तो पति ने संदेश भेजा कि, "तुम आजाद हो, कहीं भी शादी कर लो।" इसके बाद उसने कनाडा से बिना पीड़िता की सहमति के एकतरफा 'तलाक-ए-अहसन' भेज दिया। पीड़िता का सारा स्त्रीधन (सोने-चांदी के गहने व सामान) ससुराल पक्ष के कब्जे में है, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उसने इस संबंध में डीजीपी पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद केस दर्ज हुआ।