world-news

कुरुक्षेत्र में SUV-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर: KUK सिक्योरिटी गार्ड की मौत, भांजा समेत 4 लोग घायल, ट्रैक्टर बीच से टूटा - Kurukshetra News

October 4, 2026

कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर सिंहपुरा गांव के पास ट्रैक्टर और SUV की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में SUV में सवार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KUK) के सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भांजा जोगिंद्र कुमार घायल हो गया। हादसे में ट्रैक्टर

.

हादसे के बाद SUV के एयरबैग भी खुल गए और ट्रैक्टर बीच से टूट गया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (58) निवासी रोहटी गांव के रूप में हुई। हालांकि अब सुरेश अपने परिवार के साथ DD कॉलोनी में रहता था। सुरेश के बाद परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। कुछ समय पहले ही सुरेश ने अपनी बेटी की शादी करवाई थी।

क्षतिग्रस्त SUV, जिसके टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए। लेकिन सुरेश की जान नहीं बच पाई। टक्कर के बाद SUV खेत में उतर गई।

क्षतिग्रस्त SUV, जिसके टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए। लेकिन सुरेश की जान नहीं बच पाई। टक्कर के बाद SUV खेत में उतर गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और सड़क पर बिखरे उसके पुर्जे।

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और सड़क पर बिखरे उसके पुर्जे।

गांव से कुरुक्षेत्र आ रहे थे मामा-भांजा

जोगिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी SUV (HR30K-7393) में अपने मामा सुरेश कुमार को छोड़ने कुरुक्षेत्र जा रहा था। उसका मामा सुरेश आगे वाली सीट पर बैठा था। कल रात 7-8 बजे वे सिंहपुरा गांव के पास पहुंचे तो खेत की तरफ से अचानक लाल रंग का ट्रैक्टर सड़क पर आया।

सीधे उनकी कार में आकर मारी टक्कर

जोगिंद्र के मुताबिक, वह अपनी साइड में कार चला रहा था। आरोप लगाया कि इसी दौरान ड्राइवर अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी साइड में ले आया और सामने से उनकी SUV में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसके एयरबैग भी खुल गए।

टक्कर में ट्रैक्टर बीच से टूट गया और उसके पिछला टायर फट गया।

टक्कर में ट्रैक्टर बीच से टूट गया और उसके पिछला टायर फट गया।

मामा के सिर में लगी ज्यादा चोट

टक्कर के बाद SUV बेकाबू होकर खेत में उतर गई। हादसे में उसे काफी चोटें लगीं, जबकि उसके मामा सुरेश कुमार के सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उनको कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। उधर, पता चलते ही पुलिस ने सुरेश के शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

ट्रैक्टर पर सवार थे तीन लोग

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत 3 लोग सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें लगी हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और SUV मौके पर ही खड़े रहे। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर सुरेश के शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।