auto

आ रही है Electric Thar, पहली बार दिखा धांसू लुक

October 4, 2026

जब भी महिंदा ऑटोमोबाइल कंपनी की बात होती है और कंपनी की सबसे चर्चित कार थार की बात न हो ऐसा कभी होता ही नहीं है. थार का हमारे देश में अलग ही भौकाल और रुतबा है. जिसके चलते जिनके पास भी यह गाड़ी है उनका स्वैग रोड पर देखने को मिलता है. जबकि इस बीच महिंद्रा की सबसे चर्चित ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी थार इलेक्ट्रिक आखिरकार पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करती हुई कैमरे में कैद हो गई है.

बता दें कि, लीक हुई फोटो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का बॉक्सी सिलुएट, रगेड डिजाइन और 5-डोर लेआउट साफ नजर आ रहा है. महिंद्रा अपनी इस इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर कार पर तेजी से काम कर रहा है और यह जल्द ही अपने प्रोडक्शन रेडी अवतार में उतरने की तैयारी कर रही है. अगर आप भी थार के इलेक्ट्रिक वर्जन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं इस स्पाई शॉट में सामने आई गाड़ी की 4 सबसे बड़ी और खास बातें.

इंस्पायर्ड एग्रेसिव फ्रंट लुक

आपको बता दें कि, टेस्टिंग के दौरान देखी गई थार इलेक्ट्रिक का फ्रंट प्रोफाइल बेहद मस्कुलर और दमदार दिखाई देता है. इसमें दो-स्तरीय पैटर्न वाली चौड़ी ग्रिल दी गई है. जिसके दोनों तरफ चौकोर शेप की हेडलैंप हाउसिंग मिलती है जिसमें LED लाइटिंग दी गई है.

वहीं, इसके अलावा फ्लैट क्लैमशेल बोनट, बिल्कुल सीधा खड़ा विंडस्क्रीन, बड़े आयताकार ORVMs और मजबूत फ्रंट बंपर इसे वही आइकोनिक बॉक्सी लुक देते हैं जिसके लिए थार पूरी दुनिया में जानी जाती है.

आ रही है Electric Thar, पहली बार दिखा धांसू लुक

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: CNG Car की ये गलती पड़ेगी महंगी, जान लें बचने का तरीका

20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स

इलेक्ट्रिक थार के साइड प्रोफाइल को देखने से साफ होता है कि थार इलेक्ट्रिक को 5-दरवाजों वाले प्रैक्टिकल लेआउट के साथ तैयार किया जा रहा है. इसमें फ्लैट रूफ और सीधे पिलर्स दिए गए हैं.

जिसमें यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए दरवाजों के नीचे मजबूत साइड स्टेप्स लगे हैं. सबसे खास बात इसके बड़े पहिए हैं. वायरल तस्वीरों में लगभग 19 या 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स नजर आ रहे हैं. कॉन्सेप्ट मॉडल के बेहद एग्रेसिव टायर्स की तुलना में इस टेस्ट कार में रोड-ओरिएंटेड और रेगुलर टायर्स लगे हुए हैं.

आ रही है Electric Thar, पहली बार दिखा धांसू लुक

AI Generated Image

देखने को मिलेगा नया रियर लुक

जबकि कार के पिछले हिस्से में बड़ा रियर ग्लास और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप दिखाई देता है. हालांकि, इस टेस्ट कार के टेलगेट पर बाहर की तरफ स्पेयर व्हील लगा हुआ नहीं दिखा. जिसे प्रोडक्शन मॉडल में जोड़े जाने की पूरी उम्मीद है.

बता दें कि, सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव गाड़ी के अंडरबॉडी में देखने को मिला है. जहां रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन का सेटअप नजर आ रहा है. पारंपरिक रियर एक्सल से यह बदलाव गाड़ी की राइड क्वालिटी और ऑन-रोड कम्फर्ट को काफी शानदार बना देगा.

देखने को मिलेगा आधुनिक केबिन

जानकारी दें दे कि, लीक इंटीरियर तस्वीरों से पता चलता है कि केबिन के अंदर इल्यूमिनेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और A-पिलर्स के पास मजबूत ग्रैब हैंडल्स दिए गए हैं. विजन T और हालिया स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की तरह इसमें भी महिंद्रा का नया बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की पूरी संभावना है.

जबकि इसके अलावा ऑफ-रोडिंग क्षमता को बनाए रखने के लिए इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ दोनों एक्सल पर डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर मिलने का अनुमान जताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पैसा बचाना है तो EV लें या Hybrid? पूरा हिसाब समझें