सुशील सिंह | मऊ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मऊ पुलिस ने सोमवार तड़के शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की XUV-500 कार से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब
रामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब बिहार ले जाने की बात बताई है। मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है।

इसी कार से बिना नंबर प्लेट के तस्करी का काम करते थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई XUV-500
पुलिस के अनुसार, एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन में और एएसपी अनूप कुमार व सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम सोमवार 5 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे रामनगर बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की XUV-500 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में ले लिया।
रॉयल स्टैग और रॉयल ग्रीन की 564 बोतलें
पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 528 बोतलें और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 750 एमएल की 36 बोतलें शामिल हैं। दोनों ब्रांड की कुल 564 बोतलों में 423 लीटर शराब बरामद हुई।

मऊ पुलिस ने SUV कार से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
दिल्ली और मिर्जापुर के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी निवासी पटेल नगर, थाना रंजीत नगर, करोलबाग, दिल्ली और फरीद खां पुत्र हमीद खां निवासी कंतित शरीफ, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने शराब बिहार ले जाने की बात स्वीकार की है।
सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया-

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामनगर बॉर्डर के पास कार्रवाई कर 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

…………………….
ये खबर भी पढ़िए…
अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 अक्टूबर को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पार्टी के सभी 37 सांसद 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। अखिलेश ने अपने सभी सांसदों को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर….
.