world-news

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी | IBC24

October 1, 2026

Surrendered Women Naxalites Film Debut:  रायपुर: आज से कुछ समय पहले जो महिलाएं हाथों में हथियार लेकर चलती थी अब वही महिलाएं बड़े पर्दे पर अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। सुकमा की 9 आत्मसमर्पित महिलाओं को एक हिंदी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिलने जा रहा है। फिल्म के निर्देशक आकाशदित्य लामा ने उन्हें फिल्म में काम करने का अवसर देने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग नवंबर-दिसंबर के दौरान सुकमा समेत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में होने की संभावना है। फिल्म में अभिनय से पहले इन महिलाओं का ऑडिशन लिया जाएगा। इसके बाद उन्हें करीब 10 से 15 दिन की एक्टिंग वर्कशॉप भी कराई जाएगी, जिसमें उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी

आत्मसमर्पित महिलाओं को फिल्म में काम करने का मौका पर मिलने पर सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जताई है। सीएम साय ने कहा कि, बस्तर में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बस्तर की बेटियां खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बस्तर के युवाओं के लिए नए अवसरों के रास्ते खुलेंगे। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। सीएम साय ने कहा कि अवसर मिलने पर बस्तर विकास की दृष्टि से और आगे बढ़ेगा। आत्मसमर्पित महिलाओं को फिल्म में अभिनय का मौका मिलना भी उनके लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

आत्मसमर्पित महिलाएं बढ़ रहीं नई राह की ओर

Surrendered Women Naxalites Film Debut: नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुकी इन महिलाओं के लिए फिल्म से जुड़ना एक अलग तरह का अवसर है। ऑडिशन और एक्टिंग वर्कशॉप के बाद उन्हें फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा को नए मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

  • Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट 
  • PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम 
  • Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका