भागलपुर में अराजकता फैलाने वालों पर कुर्की जब्त होगी:डीएम बोले- संपत्ति नुकसान की भरपाई कराएंगे; प्रदर्शन के दौरान SSP के काफिले पर हुआ था हमला
भागलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पथराव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी के काफिले पर पथराव किया गया तथा पुलिस की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का बात कही।

अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा DM SSP के संयुक्त प्रेस वार्ता के में बताया कि प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर भी उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अब तक 20 संदिग्ध सामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
नुकसान की भरपाई दोषियों से कराई जाएगी उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन सरकारी वाहनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी भरपाई भी दोषियों से कराई जाएगी।
इसके लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का साहस न कर सके।
दोषियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी वहीं जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने स्पष्ट कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो दोषियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति नरमी नहीं बरतेगा।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
.
खबरें और भी हैं...
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: 9 जिलों में पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, सम्राट सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, आकाशीय बिजली से 6 की मौत
1:54- कॉपी लिंक
शेयर
बिहार सरकार के 100 दिन पूरे: जगदीशपुर में सीएम ने जनहित योजनाओं के प्रचार पर दिया जोर

- कॉपी लिंक
शेयर
शाहकुंड में जनता दरबार का आयोजन: जमीन विवाद के 9 मामले आए, 3 का हुआ निपटारा
0:42- कॉपी लिंक
शेयर
जगदीशपुर में शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक: परियोजना आधारित शिक्षण से बच्चों के स्थायी सीखने पर जोर

- कॉपी लिंक
शेयर