By Oneindia Staff
Updated: Sunday, October 4, 2026, 22:15 [IST]
Sri City Boiler Blast Big Updates: आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में औद्योगिक बॉयलर ब्लास्ट के बाद कंपनी के नाम को लेकर पैदा हुए भ्रम पर 4 अक्टूबर को Tablets (India) Limited ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कंपनी ने साफ कहा है कि श्री सिटी में उसकी कोई फैक्ट्री या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है। वहां हुए हादसे से भी उसका कोई संबंध नहीं है।
चेन्नई से कंपनी ने बताया कि TIL Healthcare Private Limited और Tablets (India) Limited दो अलग-अलग और स्वतंत्र संस्थाएं हैं। दोनों कंपनियों का न तो स्वामित्व साझा है और न ही प्रबंधन। आपको बता दें कि, बीती 3 अक्टूबर को तिरुपति जिले में एक निजी दवा कंपनी में बॉयलर फटने से 5 श्रमिकों की मौत हो गई थी और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए। आइए विस्तार से जानते हैं कि कंपनी ने क्या-क्या कहा?
कंपनी ने क्या कहा?
Tablets (India) Limited के मुताबिक, श्री सिटी में बॉयलर ब्लास्ट की घटना TIL Healthcare Private Limited से जुड़ी है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी ने अपने बयान में तीन बातें साफ कीं...
- श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में Tablets (India) Limited की कोई फैक्ट्री या मैन्युफैक्चरिंग सुविधा नहीं है।
- TIL Healthcare Private Limited और Tablets (India) Limited अलग-अलग कंपनियां हैं।
- दोनों का साझा स्वामित्व या प्रबंधन नहीं है। कंपनी ने मीडिया और आम लोगों से दोनों संस्थाओं के बीच अंतर समझने की अपील की है, ताकि नाम की समानता के कारण किसी तरह की गलतफहमी न हो।
पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना
Tablets (India) Limited ने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कंपनी के प्रेसिडेंट-फाइनेंस सुनील कोठारी ने कहा कि पैदा हुए भ्रम की धूल को साफ करना जरूरी था। तथ्यों को सही तरीके से सामने रखने और किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करना जरूरी है।

नाम की समानता से क्यों हुआ भ्रम?
दोनों कंपनियों के नाम में 'TIL' और 'Tablets' शब्द होने के कारण उनके बीच संबंध को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। इसी को दूर करने के लिए Tablets (India) Limited ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range