Who is Sreelekha Mitra: कोलकाता में हुए नीट प्रोटेस्ट के दौरान श्रीलेखा मित्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया. ऐसे में अब हर कोई जानना चाह रहा है कि श्रीलेखा कौन हैं.
Who is Sreelekha Mitra: कोलकाता में हुए नीट प्रोटेस्ट के दौरान श्रीलेखा मित्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया. ऐसे में अब हर कोई जानना चाह रहा है कि श्रीलेखा कौन हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/sreelekha-mitra-2026-07-27-14-11-43.jpg)
Sreelekha Mitra Photograph: (Sreelekha Mitra (Instagram))
Who is Sreelekha Mitra: पिछले कुछ दिनों से छात्र नीट प्रोटेस्ट को लेकर चर्चा है. दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में नीट पेपर लीक होने की वजह से छात्रों ने प्रदर्शन किया और कोलकाता में भी एक ऐसे ही प्रोटेस्ट हुआ. लेकिन वहां श्रीलेखा मित्रा नाम की महिला ने ऐसी हरकत की, जिस वजह से वो विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने प्रदर्शन में पीएम मोदी (PM Modi) को अपमान किया , जिसके बाद कोलकाता पुलिस में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. चलिए जानते हैं, कौन हैं श्रीलेखा मित्रा और उन्होंने क्या कहा.
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा?
श्रीलेखा मित्रा (Sreelekha Mitra) जानी मानी बंगाली एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 में की थी. श्रीलेखा ने कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है. उनकी फेमस फिल्मों की लिस्ट में 'होथत ब्रिष्टि' (1998), 'कांततार' (2006), 'अशोर्जो प्रोदीप' (2013) और 'रेनबो जेली' (2018) शामिल है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है, इसके अलावा वो एक राइटर भी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके लगभग 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
बेबाकी के लिए जानी जाती हैं श्रीलेखा मित्रा
बता दें, एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती है. वो किसी भी मुद्दे पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं और अपनी राय देती हैं. उन्होंने टॉलीवुड में नेपोटिज्म, पक्षपात और राजनीतिक दखलंदाजी के खिलाफ अक्सर आवाज उठाई है. लेकिन इस समय वो पीएम मोदी का अपमान करने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. बीते दिनों नीट वो प्रोटेस्ट में शामिल हुईं और उन्होंने पीएम मोदी का अपमान किया.
ये भी पढ़ें- सलमान खान को फिल्म काला हिरण मामले में मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया से मूवी के लिंक हटाने के दिए निर्देश
पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
दरअसल, एएनआई के मुताबिक, ये मामला तब सामने आया जब बीजेपी नेता केया घोष ने एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा पर आरोप लगाया गया है कि 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतल्ला के बीच हुई एक सार्वजनिक रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आपत्तिजनक, अपमानजनक और निंदनीय कार्टून दिखाए थे. ये मामले सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
This shameless disgusting women carrying the objectional photo of PM Modi is failed Actress Sreelekha Mitra. FIR has been filed against her by BJP leader Keya Ghosh Di. Not one of this indecent scums will be spared. @keyakahepic.twitter.com/dEYPwtPlLs
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) July 26, 2026
केया घोष ने क्या कहा?
बीजेपी नेता केया घोष ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री को सिर्फ पार्टी लीडर के तौर पर नहीं, बल्कि देश के नागरिक के तौर पर दिखाए जाने के तरीके पर गुस्सा आया. घोष ने मांग की- 'श्रीलेखा के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसी हरकत के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. वरना, हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.'
Friends, I have filed FIR against Sreelekha Mitra for the obnoxius poster of our Hon'ble PM. No matter what clarification she gives now, she will face the legal consequences @SuvenduWBhttps://t.co/jlCgwTjLG4pic.twitter.com/rmW6pqr3pB
— Keya Ghosh (@keyakahe) July 26, 2026
श्रीलेखा मित्रा ने दी सफाई
वहीं, इस मामले में श्रीलेखा मित्रा ने अपनी सफाई भी गी है. उन्होंने कहा- 'मेरी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मैंने एक खास पोस्टर पकड़ा हुआ है. हो सकता है कि मैं बीजेपी-विरोधी हूं, लेकिन मुझे देशद्रोही कहना हंसी की बात है. अगर कोई यह सोचता है कि मैंने जान-बूझकर वह पोस्टर पकड़कर तस्वीर खिंचवाई, तो ये भी उतनी ही बेतुकी बात ह. 'मैं अपना चश्मा लाना भूल गई थी और मेरे पास सिर्फ धूप का चश्मा था, किसी ने वो पोस्टर मेरे हाथ में थमाया था,इसलिए पोस्टर पर छपी तस्वीर को देखे बिना मैंने पोज दिया.'
ये भी पढ़ें- 'फर्क नहीं पड़ता लड़का है या लड़की...', राम कपूर ने नमन शॉ को भी किया था KISS, सालों बाद एक्टर का छलका दर्द