entertainment

Sonam Wangchuk नहीं तो फिर किसकी कहानी है '3 इडियट्स'? सालों पहले डायरेक्टर ने ही दे दिया था जवाब - 3 idiots based on ftii student revealed rajkumar hirani years before aamir khan character not based on sonam wangchuk

July 17, 2026

आमिर खान ने हाल ही में इस बात को खारिज कर दिया कि 3 इडियट्स में उनका किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। तो आखिर '3 इडियट्स' (3 Idiots) किसकी कहानी ...और पढ़ें

सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है 3 इडियट्स

सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है 3 इडियट्स

HighLights

  1. सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है 3 इडियट्स

  2. किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?

  3. डायरेक्टर ने दे दिया था जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राज कुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स में रैंचो का लीड कैरेक्टर निभाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में कहा कि उनका किरदार सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पर आधारित नहीं था, तो आइए जानते हैं कि अगर 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी तो फिर यह किस पर आधारित थी?

आमिर खान ने खारिज की खबर

जब यह फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तो कई लोगों का मानना था कि फुंसुख या रैंचो का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित है। हालांकि, समय के साथ इस इंजीनियर और एक्टिविस्ट ने बार-बार खुद को इस फिल्म से अलग बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही यह किरदार उनसे प्रेरित हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से उन पर आधारित नहीं है। हाल ही में, आमिर खान ने भी कहा कि फुंसुख का किरदार सोनम पर आधारित नहीं है।

यह भी पढ़ें- तो इस वजह से Aamir Khan की तीसरी शादी में नहीं आई थीं रीना और किरण, दोस्त ने कहा- 'कोई असहज महसूस...'

किस पर आधारित है फिल्म?

आधिकारिक तौर पर, यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' (5 Point Someone) पर आधारित है। हालांकि, जब 2009 में यह फिल्म रिलीज हुई, तो लेखक ने दावा किया कि उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया।

aamir khan (24)

राज कुमार हिरानी ने किया था खुलासा

इससे पहले, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने बताया था कि यह किरदार एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है, जिनसे वे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में मिले थे।

उन्होंने कहा था, 'आमिर का किरदार हमारे फिल्म स्कूल के एक स्टूडेंट से प्रेरित था, जिसका नाम मैं बता नहीं सकता। वह फिल्ममेकर बनना चाहता था लेकिन FTII में एडमिशन नहीं ले पाया। उसी समय, उसके एक दोस्त का सिलेक्शन हो गया, लेकिन उसके पिता ने उसे वहां जाने से मना कर दिया। इसलिए, जिस स्टूडेंट को एडमिशन नहीं मिला था, उसने अपने दोस्त की पहचान अपना ली और तीन साल तक फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की'।

डायरेक्टर ने आगे बताया, 'ग्रेजुएशन तक किसी को सच्चाई का पता नहीं चला। जब लोगों ने उससे कहा कि उसे सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा, तो उसने जवाब दिया, 'मुझे कभी सर्टिफिकेट चाहिए ही नहीं था। मैं तो बस फिल्ममेकिंग सीखना चाहता था।' इस बात ने मुझे प्रेरित किया क्योंकि शिक्षा का मतलब सिर्फ सर्टिफिकेट पाना नहीं है'।

aamir khan (23)

3 इडियट्स के बारे में

बता दें कि आमिर खान ने '3 इडियट्स' में रणछोड़दास शामलदास चांचड़ (जिसे सब 'रैंचो' के नाम से जानते हैं) का किरदार निभाया है। जिज्ञासु, दयालु और बेहद बुद्धिमान रैंचो का मानना है कि शिक्षा रटने और ग्रेड्स पर नहीं, बल्कि जुनून और समझ पर आधारित होनी चाहिए।

3 इडियट्स ने कई युवाओं को किरयर चॉइस के लिए प्रेरित किया है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद सफल रही थी। फिल्म में आमिर खान के साथ आर माधवन और शरमन जोशी ने अहम किरदार निभाए थे। वहीं करीना कपूर, बमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी।