world-news

Mahindra EV: महिंद्रा ने मैन्युफैक्चरिंग में नया इतिहास, चाकन प्लांट से निकली 30 लाखवीं कार - Haribhoomi

July 17, 2026

Mahindra EV: महिंद्रा ने मैन्युफैक्चरिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल किया है। कंपनी ने चाकन प्लांट से 30 लाखवीं गाड़ी को रोलआउट किया। इस माइलस्टोन में मॉडल इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा BE 6 की अहम भूमिक रही।

Mahindra EV

महिंद्रा ने मैन्युफैक्चरिंग में नया इतिहास

  • Published: 17 Jul 2026, 07:04 PM IST
  • Last Updated: 17 Jul 2026, 07:04 PM IST

Mahindra EV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए चाकन प्लांट से 30 लाखवीं (3 मिलियन) गाड़ी का रोलआउट किया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा BE 6 इस ऐतिहासिक उपलब्धि की गवाह बनी। यह प्लांट फिलहाल 19 अलग-अलग मॉडलों का उत्पादन करता है, जिनमें इंटरनल कंबशन इंजन (ICE), इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल वाहन शामिल हैं।

कंपनी ने जताया गर्व
इस उपलब्धि पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी ने कहा कि चाकन प्लांट से 30 लाखवीं गाड़ी का उत्पादन कंपनी के लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि जहां पहले 10 लाख गाड़ियों का उत्पादन करने में 107 महीने लगे थे, वहीं हालिया 10 लाख यूनिट केवल 27 महीनों में तैयार की गईं। यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे और कर्मचारियों, सप्लायर्स व पार्टनर्स की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

तेजी से बढ़ा उत्पादन
महिंद्रा ने दिसंबर 2009 में चाकन प्लांट में उत्पादन शुरू किया था। इसके बाद सितंबर 2018 में प्लांट ने 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार किया। मार्च 2024 में 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन पूरा हुआ और अब जुलाई 2026 में, लगभग 27 महीने के भीतर कंपनी ने 30 लाख यूनिट का नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है।

Mahindra BE 6 की खासियत
महिंद्रा BE 6 कंपनी की पहली 'Born Electric' SUVs में से एक है, जिसे INGLO प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसे Mahindra XEV 9e के साथ 2024 के अंत में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। BE 6 में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है और इसे पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.90 लाख है।

महिंद्रा के लिए यह उपलब्धि न केवल उसकी उत्पादन क्षमता को दर्शाती है, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भविष्य की तकनीकों की दिशा में कंपनी की मजबूत रणनीति का भी संकेत देती है।

(मंजू कुमारी)