world-news

SkyStriker ने उड़ाए दुश्मनों के ठिकाने: पहले टारगेट का पता लगाया फिर निशाना लगाया, US और इंडियन आर्मी के बीच युद्ध अभ्यास - Bikaner News

September 26, 2026

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में US और इंडियन आर्मी के बीच ‘युद्ध अभ्यास-2026’ चल रहा है। इसमें नई टैक्नोलोजी, ड्रोन और दुश्मन के ठिकाने पर सटीक प्रहार की क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान SkyStriker लोइटरिंग म्यूनिशन ने महा

.

SkyStriker ने वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में पहले टारगेट का पता लगाया। उसे एंगेज कर निशाना बनाया।

SkyStriker कैसे काम करता है?

लॉन्च — इसे जमीन से लॉन्च किया जाता है।

उड़ान और निगरानी — यह लक्ष्य क्षेत्र के ऊपर उड़ते हुए निर्धारित क्षेत्र में निगरानी कर सकता है।

लक्ष्य की पहचान — ऑपरेटर/सिस्टम लक्ष्य को निर्धारित करता है।

सटीक हमला — SkyStriker लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ता है और वारहेड के जरिए प्रहार करता है।

एकतरफा मिशन — हमला करने के बाद सिस्टम वापस नहीं लौटता।

SkyStriker की टेस्टिंग

SkyStriker की टेस्टिंग

इसकी खासियत क्या है?

ये मानवरहित प्रणाली है, इससे दुश्मन के ठिकाने पर सटीक लक्ष्य भेजा जा सकता है। लक्ष्य क्षेत्र में कुछ समय तक मंडराने की क्षमता है। पारंपरिक हथियारों की तुलना में लक्ष्य के बेहद करीब जाकर हमला करने की क्षमता है।

युद्ध अभ्यास-2026 में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर इसका प्रदर्शन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे भारतीय सेना के अभ्यास में आधुनिक मानवरहित और सटीक प्रहार वाली तकनीक के इस्तेमाल को प्रदर्शित किया गया।

ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम पर खास फोकस

इस वर्ष के युद्ध अभ्यास में तकनीक को खास महत्व दिया गया है। महाजन रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों के प्रदर्शन के साथ ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम के जरिए निगरानी, लक्ष्य पहचान और युद्धक्षेत्र में प्रतिक्रिया की क्षमताओं का अभ्यास किया जा रहा है।

युद्ध अभ्यास-2026 भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास का 22वां संस्करण है। इसकी शुरुआत 15 सितंबर को हुई थी और अभ्यास उत्तराखंड के औली और राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ चल रहा है। दोनों देशों के करीब 600-600 सैन्यकर्मी इसमें भाग ले रहे हैं। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, संयुक्त योजना और कई परिस्थितियों में समन्वित सैन्य अभियानों की क्षमता को मजबूत करना है।

महाजन में चल रही गतिविधियों में आर्टिलरी फायरिंग से लेकर रॉकेट सिस्टम, अटैक हेलीकॉप्टर, एयर डिफेंस और ड्रोन-विरोधी प्रणालियों तक का संयुक्त इस्तेमाल दिखाई दे रहा है। SkyStriker का सटीक प्रहार इसी तकनीक-केंद्रित प्रशिक्षण का एक प्रमुख प्रदर्शन रहा।

लक्ष्य पहचान और युद्धक्षेत्र में प्रतिक्रिया की क्षमताओं का अभ्यास

लक्ष्य पहचान और युद्धक्षेत्र में प्रतिक्रिया की क्षमताओं का अभ्यास

ये खबर भी पढ़े…

अमेरिकी-राजदूत के सामने स्वदेशी पिनाका ने उड़ाए दुश्मन के ठिकाने:बीकानेर में 'युद्ध अभ्यास' में दोनों देशों के जवानों से मिले, बोले- यह हमारी हाइटेक तैयारी

बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिकी सेना के संयुक्त ‘युद्ध अभ्यास-2026’ चल रहा है। इसे देखने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर भी पहुंचे। पढ़े पूरी खबर…