world-news

बच्चा वार्ड में जला-सड़ा चावल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद: SKMCH निरीक्षण में विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास, बोलीं- ऐसा खाना नहीं चलेगा - Muzaffarpur News

September 29, 2026

मुजफ्फरपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने नाराजगी जताई। सोमवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वह बच्चा वार्ड पहुंची। विधायक ने मौके पर मौजूद अस्पताल के अधिकारियों और कर्मियों के सामने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और व्यवस्था में जल्द सुधार करने को कहा।

विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद चावल को देखा और खाकर भी जांचा। उनके अनुसार चावल से जले होने की गंध आ रही थी। उन्होंने कहा कि मरीजों और बच्चों को पौष्टिक, साफ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

खराब चावल देख भड़की विधायक बेबी कुमारी।

खराब चावल देख भड़की विधायक बेबी कुमारी।

‘सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी’

विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी मिल रही है, उसे तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी हो और शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विधायक के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया जा रहा है और आने वाले समय में इसमें और सुधार किया जाएगा।

दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले, मरीज लाइन में खड़े थे

निरीक्षण के दौरान दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले। इनमें महिला और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित काउंटर भी शामिल था। विधायक ने बताया कि वहां मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन में खड़े थे। एक महिला बच्ची को गोद में लेकर लाइन में खड़ी थी।

उन्होंने तत्काल अस्पताल अधीक्षक से बात कर बंद काउंटर को चालू कराने और मरीजों को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़े, यह व्यवस्था ठीक नहीं है।

निरीक्षण के दौरान दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले।

निरीक्षण के दौरान दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले।

लावारिस वार्ड में बदबू, सफाई पर भी नाराजगी

अस्पताल के लावारिस वार्ड में भी विधायक ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने वहां बदबू होने की बात कही और सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया।

अस्पताल परिसर में सामान्य साफ-सफाई की स्थिति में भी कुछ जगहों पर कमियां मिलीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पोस्टमार्टम स्थल पर शेड की जरूरत

विधायक ने पोस्टमार्टम स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वहां शेड की जरूरत है। बारिश या तेज धूप के दौरान शव लेकर आने वाले परिजनों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा।

विधायक के पहुंचने के बाद सफाई में लगे कर्मचारी।

विधायक के पहुंचने के बाद सफाई में लगे कर्मचारी।

डॉक्टरों की कमी समेत कई समस्याएं सामने आई

निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों, मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ विभागों में डॉक्टरों की कमी, आधारभूत सुविधाओं की कमी और अन्य व्यवस्थागत समस्याओं की जानकारी मिली।

विधायक ने कहा कि SKMCH उत्तर बिहार का प्रमुख अस्पताल है और यहां मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को देंगी जानकारी

विधायक ने कहा कि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि SKMCH उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलें, यह उनकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मरीजों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने वाले मरीज भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।

विधायक के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया गया। अब भोजन, रजिस्ट्रेशन, सफाई, लावारिस वार्ड और अन्य व्यवस्थाओं में किए जाने वाले सुधार पर नजर रहेगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    जमुई कांड-10 दिन से कमरे से नहीं निकले छात्र-छात्रा: स्कूल-ट्यूशन बंद, दोस्त-सोशल मीडिया से दूरी; परिवार बोले- मेंटल स्टेटस संभलने में टाइम लगेगा

    स्कूल-ट्यूशन बंद, दोस्त-सोशल मीडिया से दूरी; परिवार बोले- मेंटल स्टेटस संभलने में टाइम लगेगा|जमुई,Jamui - Dainik Bhaskar1:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    मोतिहारी में रिंग बांध टूटा,70 घर डूबे-NDRF ने संभाला मोर्चा: बगहा-बेतिया में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव में भरा पानी, लोग बोले- बाढ़ सब बहा ले गई

    बगहा-बेतिया में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव में भरा पानी, लोग बोले- बाढ़ सब बहा ले गई|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    पति–पत्नी बनकर पहुंचे रिपोर्टर, गोद भराई से बच्चे की डील: एजेंट बोली-कुंवारी लड़कियों के बच्चे लॉटरी जैसे, कहीं ले जाओ, कोई क्लेम नहीं करता

    एजेंट बोली-कुंवारी लड़कियों के बच्चे लॉटरी जैसे, कहीं ले जाओ, कोई क्लेम नहीं करता|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बूझे की नाही

    अभी दबंग IPS कुंदन कृष्णन का DGP बनना मुश्किल!: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन ने फंसाया पेच, CM सम्राट अब क्या करेंगे, रेस में 3 IPS

    3:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर