मेरठ में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान: 100 पुलिसकर्मी तैनात, PAC बुलाई; पुलिस अनाउंस कर रही- घर के अंदर रहें - Meerut News
September 29, 2026
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Meerut
Uttar Pradesh Meerut Kesarganj Masjid Controvery Hindu Raksha Dal Hanuman Chalisha Police Update Video
LIVE
मेरठ में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान:100 पुलिसकर्मी तैनात, PAC बुलाई; पुलिस अनाउंस कर रही- घर के अंदर रहें
मेरठ6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मेरठ में केसरगंज मंडी में पुलिस वालों ने अनाउंसमेंट करके लोगों से अंदर रहने की अपील की।
मेरठ में हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है। इसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 5 थानों के करीब 100 से अधिक पुलिसवाले तैनात हैं। PAC भी बुलाई गई है।
केसरगंज मस्जिद जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस लोगों को ID देखकर ही अंदर जाने दे रही है। लाउडस्पीकर से अनाउंस करके लोगों को घरों में रहने को कह रही है। आसपास की दुकानें बंद करा दी हैं।
दरअसल, शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित केसरगंज मंडी में मस्जिद बनी है। मस्जिद कमेटी इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण करवा रही थी। 10 सितंबर को व्यापारियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और काम रुकवा दिया।
व्यापारियों ने कहा कि मस्जिद और आसपास के निर्माण की जांच होनी चाहिए। हालांकि, मस्जिद कमेटी ने आरोपों को झूठा करार दिया। कहा- मस्जिद ऐतिहासिक धरोहर है। 13 सितंबर को सांसद अरुण गोविल ने डीएम को चिट्टी लिखकर मामले की जांच की मांग की।
28 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा की एंट्री हुई। उन्होंने आज हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया।
4 तस्वीरें देखिए…
केसरगंज मंडी में 5 थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने माइक से अनाउंसमेंट करके लोगों से बाहर न निकलने को कहा।
केसरगंज मंडी के अंदर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले केसरगंज मंडी पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
केसरगंज में बनी इसी मस्जिद के बाहर हनुमान चालीस पाठ करने का ऐलान किया गया है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा-
मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया कंटेंट पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
केसरगंज मंडी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
.
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मुस्लिम युवक बोला-पिंकी चौधरी यहां आएं तो सही... सुनिए भास्कर रिपोर्टर श्रेया शर्मा से बातचीत
07:08 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
भास्कर रिपोर्टर शुभम ने केसरगंज के लोगों से बात की, सुनिए उन्होंने विवाद पर क्या कहा
06:59 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
केसरगंज मस्जिद से लाइव अपडेट्स दे रहे भास्कर रिपोर्टर हर्षवर्धन पूनिया
केसरगंज मस्जिद के पास पुलिस फोर्स तैनात है। मौके पर पुलिस की मौजूदगी को देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक-रुककर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर मौके पर पुलिस फोर्स क्यों तैनात की गई है और आगे क्या होने वाला है।
06:34 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
विधायक बोले-भाईचारे को नुकसान न पहुंचने दें
सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि हमारा हिंदू-मुसलमान का सदियों पुराना भाईचारा है, उसको हमें किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचने देना चाहिए। यह संवैधानिक कर्तव्य भी है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। मेरी दोनों समुदाय से अपील है कि वह यहां अमन चेन कायम रखने में सहयोग करें। जो अपना पूजा का और जो अपना नमाज का काम है वह सभी अपने-अपने स्थान पर करें। यहां कभी कोई विवाद नहीं रहा है। 50 साल से ज्यादा यह देखते हुए हमें हो गया।
06:05 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
केसरगंज मंडी के आसपास के घरों से तस्वीरें ले रहे लोग
केसरगंज मंडी के आसपास घनी आबादी है। लोग अपने घरों की छतो पर दिखाई देने लगे हैं। वह यहां की हलचल को अपने कमरे में कैद कर रहे हैं।
05:39 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
एहतियात के तौर पर पीएसी बुलाई गई
05:36 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
बाइक मिस्त्री ने कहा- पुलिस दुकान बंद करा रही
फाजलपुर निवासी कनिक की केसरगंज मंडी के सामने बाइक मिस्त्री की दुकान है। हर रोज की तरह वह अपनी दुकान खोलने आए थे। सुबह जब पहुंचे तो यहां पुलिस ही पुलिस तैनात थी जो दुकान बंद करा रही थी। उनकी भी दुकान नहीं खुली और वह वापस जा रहे हैं।
05:33 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सचिन सिरोही ने कहा- मस्जिद अवैध बनी, इसे गिराया जाए
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा- अंग्रेजों के समय में यहां एक जेल हुआ करती थी और पहले केवल 4-5 लोग ही नमाज़ पढ़ने के लिए छोटी सी जगह थी। यह मस्जिद बिना MDA (मेरठ विकास प्राधिकरण), डीएम, कमिश्नर या किसी प्रशासनिक अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से बनाई गई है। CM योगी और प्रशासन से मेरी मांग है कि इस मस्जिद पर सील लगाने और इसे ध्वस्त किया जाए।
05:14 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
अवैध रूप से कराया जा रहा मस्जिद में निर्माण
मेरठ मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि केसरगंज हिंदू बाहुल्य इलाका है लेकिन मुस्लिम समाज के कुछ लोग साजिश के तहत यहां मकान की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सोची समझी साजिश के तहत यह काम किया जा रहा है, इसके विपरीत परिणाम सामने आने लगे हैं। यहां अवैध निर्माण का खेल भी शुरू हो गया है जिसे रोका जाना जरूरी है।
05:14 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
व्यापारी बोले- अंग्रेजों के समय में एक छोटी मस्जिद थी
व्यापारी ईश्वर चंद कंसल ने कहा- केसरगंज मंडी में अंग्रेजों के समय में एक छोटी सी मस्जिद थी। मंडी में आने वाले पल्लेदार इसमें नमाज पढ़ा करते थे। वर्तमान में कुछ लोगों ने इस मस्जिद का स्वरूप पूरी तरह बदल दिया है। बाहरी लोग नमाज पढ़ने के बहाने यहां आकर माहौल बिगड़ने की साजिश रच रहे हैं। कोई आपत्ति करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है।
05:11 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
कैंट सीओ बोले- भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें
कैंट सीओ संजय गुप्ता ने कहा-सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में एक विशिष्ट स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा के दृष्टिगत पुलिस तैनात की गई है। अभी यहां शांति व्यवस्था कायम है। भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
05:07 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
मेरठ के केसरगंज मंडी से अपडेट दे रहे रिपोर्टर अश्विनी जौहरी
04:51 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
एसपी सिटी फोर्स के साथ केसरगंज मंडी पहुंचे
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले फोर्स के साथ केसरगंज मंडी पहुंच गए हैं। लोगों से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील की है।
04:48 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
केसरगंज मंडी के दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग की गई, ID देखकर मिल रही एंट्री
पुलिस ने केसरगंज मंडी जाने वाले दोनों गेट पर बैरिकेडिंग करा दी है। हर आने जाने वाले की ID देखने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
04:46 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
पुलिस माइक से कर रही अनाउंसमेंट, लोगों को अंदर रहने की अपील
केसरगंज मंडी में पुलिस माइक से अनाउंसमेंट कर रही है। लोगों को अंदर रहने की अपील की जा रही है।
04:43 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
हिन्दू रक्षा दल के ललित शर्मा ने वीडियो जारी किया, बोले- मेरठ में भाईचारा बने
गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा ने वीडियो जारी किया। बोले- मेरठ की मस्जिद अवैध है। हम चाहते हैं वहां भाईचारा हो। हम पूरी ताकत के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
04:38 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
हिंदूवादी नेता रात में ही नजरबंद
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को देर रात नजरबंद कर दिया गया। उनके घर पर 11 बजे ही सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंच गई। सचिन सिरोही ने कहा- मंगलवार को उनका कोई कार्यक्रम नहीं है लेकिन फिर भी उन्हें नजरबंद कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
04:34 AM29 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
केसरगंज मस्जिद का विवाद समझिए, अब तक क्या हुआ
केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद की ऊपरी मंजिल में निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ। व्यापारियों की ओर से निर्माण को लेकर आपत्ति जताई गई और इसे बिना अनुमति निर्माण कराने की बात कही गई।
10 सितंबर को मेरठ मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने निर्माण का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
12 सितंबर को मर्चेंट्स एसोसिएशन ने मस्जिद और आसपास के निर्माण की जांच की मांग की। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए विरोधी पक्ष के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की।
13 सितंबर को मस्जिद में कथित अवैध निर्माण और अन्य गतिविधियों को लेकर सांसद अरुण गोविल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
14 सितंबर को मस्जिद परिसर में जूते पहनकर जाने को लेकर भी विवाद हुआ। हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने मौलवी और उनके बेटे पर बदसलूकी और धमकी देने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, बाद में जमानत मिल गई।
15 सितंबर को आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने SSP कार्यालय पहुंचकर सचिन सिरोही के खिलाफ शिकायत की। पार्टी ने आरोप लगाया कि मस्जिद से जुड़े मुद्दों को उठाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
27 व 28 सितंबर को विवाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा की एंट्री हुई। दोनों की ओर से 29 सितंबर को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया गया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
चुनाव में अखिलेश करेंगे बड़ा धमाका: राजभर चचा ने यादवों को बांट दिया; क्राइम के कप्तान क्रिमिनल्स को गिफ्ट करेंगे ड्रग्स1:38
कॉपी लिंक
शेयर
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की यूपी की राजनीति में एंट्री: बोलीं- डरूंगी नहीं, हिसाब मांगूंगी, किसी पार्टी का नहीं, आपका साथ चाहिए
1:24
कॉपी लिंक
शेयर
सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या: स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे
0:48
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर इंटरव्यू
करोड़पति कारोबारी की बहू बोली-21 दिन जेल में तकलीफें सही: निर्दोष हूं...साबित हुआ, समझ नहीं पा रही पति ने क्यों फंसाया1:36