technology

SIM Card में क्या सेव होता है और क्या नहीं, ज्यादातर लोगों को आज भी है कन्फ्यूजन! - what information is stored on a sim card mobile number contacts security data and network details

August 20, 2026

सिम कार्ड में IMSI, ICCID और नेटवर्क ऑथेंटिकेशन की जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जो यूजर की पहचान और सुरक्षित नेटवर्क कनेक्शन के लिए आवश्यक है। इसमें फोटो, चैट या बैंकिंग डेटा सेव नहीं होता, इसका मुख्य कार्य मोबाइल नेटवर्क से आपकी पहचान को जोड़ना है।

SIM Card में क्या सेव होता है और क्या नहीं, ज्यादातर लोगों को आज भी है कन्फ्यूजन!

SIM Card में क्या सेव होता है और क्या नहीं, ज्यादातर लोगों को आज भी है कन्फ्यूजन!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन में लगने वाला वो छोटा-सा SIM Card सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट चलाने का जरिया नहीं है बल्कि इसके पीछे एक पूरा टेक्निकल सिस्टम काम करता है, जिसमें न सिर्फ यूजर की पहचान बल्कि इसमें मोबाइल नेटवर्क पर ऑथेंटिकेशन जैसी अहम जानकारी भी शामिल होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस छोटे से SIM Card के अंदर आखिर क्या-क्या सेव रहता है?

क्या सिम कार्ड में आपका मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट्स और मैसेज भी स्टोर होते हैं या फिर कुछ और जरूरी डेटा इसमें मौजूद होता है? आइए आज इसी को आसान भाषा में समझते हैं कि SIM Card के अंदर कौन-सी जानकारी होती है...

SIM में कौन-सी जानकारी

दरअसल SIM Card में सबसे अहम जानकारी IMSI यानी इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी होती है। यह एक यूनिक नंबर होता है, जिसकी मदद से मोबाइल नेटवर्क आपके SIM और सब्सक्राइबर की पहचान करता है। इसी का यूज करके नेटवर्क ये समझ पाता है कि कौन-सा SIM किस मोबाइल नेटवर्क से कनेक्टेड है।

SIM कार्ड में ICCID यानी इंटीग्रेटेड सर्किट कार्ड आइडेंटिफायर भी होता है जो किसी एक SIM Card का यूनिक सीरियल नंबर होता है। ऑपरेटर SIM की पहचान और उसकी एक्टिवेशन या मैनेजमेंट से जुड़े कामों में इसका यूज कर सकता है।

कनेक्शन से जुडी जानकारी

SIM कार्ड में नेटवर्क ऑथेंटिकेशन से जुड़ी सिक्योरिटी डिटेल्स भी होती हैं। इसमें एक खास Authentication Key (Ki) ऐड होती है, जिसका यूज नेटवर्क ये जांचने के लिए करता है कि SIM वेलिड है या नहीं।

ये सिक्योरिटी डिटेल्स नॉर्मल यूजर को दिखाई नहीं देती और इसे सीधे SIM से निकालकर रीड करना भी संभव नहीं है। इसका उद्देश्य मोबाइल नेटवर्क पर सेफ तरीके से आपकी पहचान को पक्का करना है।

SIM में क्या सेव नहीं रहता?

SIM Card में न तो कोई फोटो सेव होती है और न ही कोई WhatsApp चैट, सिम में बैंकिंग एप की जानकारी, ब्राउजिंग हिस्ट्री भी सेव नहीं होती। ये जानकारी फोन की स्टोरेज या संबंधित एप और क्लाउड सर्विस में सेव रहती है।

इसका मतलब है कि SIM Card का मुख्य काम आपकी पहचान को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ना और सेफ नेटवर्क ऑथेंटिकेशन उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि SIM छोटा होने के बावजूद मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए बेहद खास होता है।