auto

Renault Duster Vs Maruti Victoris: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर - renault duster new vs marutigrand victoris feature engine comparison which suv is better to buy

August 20, 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster Vs Maruti Victoris: रेनो की ओर से भारत में नई जेनरेशन डस्‍टर को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का मुकाबला मारुति विक्‍टोरिस के साथ भी होता है। दोनों एसयूवी में इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना बेहतर विकल्‍प हो सकता है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई डेस्क, नई दिल्ली। रेनो की ओर से भारतीय बाजार में नई जेनरेशन डस्‍टर को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसका मुकाबला मारुति की विक्‍टोरिस के साथ होता है। इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से किस एसयूवी (Renault Duster Vs Maruti Victoris) को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Duster Vs Maruti Victoris इंजन

रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्‍प जाते हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है।

वहीं मारुति की ओर से विक्‍टोरिस में निर्माता की ओर से 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसे स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक वाले विकल्‍प के साथ भी ऑफर किया जाता है।

Renault Duster Vs Maruti Victoris फीचर्स

निर्माता की ओर से नई जेनरेशन रेनो डस्‍टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्‍ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।

वहीं मारुति की ओर से विक्‍टोरिस एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्‍टिड रियर टेल लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, 26.03 सेमी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, अंडर बॉडी सीएनजी किट, डॉल्‍बी एटमॉस सिस्‍टम, जेस्‍टर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एलेक्‍सा ऑटो वॉयस असिस्‍टेंट, 35 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड फीचर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इंटीरियर में काले, ग्रे और सिल्‍वर रंग का उपयोग किया गया है।

Renault Duster Vs Maruti Victoris कीमत

रेनो की ओर से डस्‍टर की नई जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।

वहीं मारुति की ओर से ऑफर की जा रही विक्‍टोरिस की एक्‍स शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम से 19.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?