world-news

Shweta Tiwari: पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा? धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन के बाद श्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके से सवाल - Haribhoomi

July 26, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी का बयान चर्चा में है। एक्ट्रेस ने CJP नेता अभिजीत दीपके से पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेकर तीखा सवाल पूछा है।

Shweta Tiwari On Punjab Education Minister Resign

प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके से सवाल

  • Published: 26 Jul 2026, 01:44 PM IST
  • Last Updated: 26 Jul 2026, 01:45 PM IST

Shweta Tiwari: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस बीच टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके से सवाल पूछते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री का मुद्दा उठाया।

इंस्टाग्राम स्टोरी से साधा निशाना

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी का माहौल दिखाई देता है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने सवाल किया कि अगर जवाबदेही की बात हो रही है, तो पंजाब के शिक्षा मंत्री के मामले में भी ऐसी ही मांग कब उठेगी।

पंजाब के पेपर लीक का किया जिक्र
अभिनेत्री की पोस्ट को हाल ही में पंजाब में सामने आए डी-फार्मेसी परीक्षा पेपर लीक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद बढ़ी चर्चा
धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र आंदोलनों और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर बढ़ते दबाव के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और समर्थकों ने खुशी जताई। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।

प्रह्लाद जोशी को मिली नई जिम्मेदारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दी है। सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस
श्वेता तिवारी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे राजनीतिक टिप्पणी मानते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

यह भी पढ़े- 'मैंने तुम्हें हल्के में लिया, माफ करना Gen Z': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा का Video Viral