टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्स-पति राजा चौधरी ने इंटरव्यू में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए और सीजैन खान का नाम लेकर चौंकाने वाले दावे किए।
एक्स-पति राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप
- Published: 29 Jul 2026, 10:24 AM IST
- Last Updated: 29 Jul 2026, 10:24 AM IST
Raj Chaudhary On Shweta Tiwari Affair Allegations: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके पूर्व पति राजा चौधरी का एक इंटरव्यू है। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने श्वेता पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि शादी के दौरान श्वेता के कई लोगों के साथ रिश्ते थे।
'हर आदमी के साथ अफेयर था'
इंटरव्यू में जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने पहले श्वेता और सीजैन खान के अफेयर का आरोप लगाया था, तो उन्होंने कहा कि बात सिर्फ सीजैन खान तक सीमित नहीं थी। राजा का दावा था कि उन्हें लगता है कि श्वेता का "हर आदमी के साथ अफेयर था।"
सीजैन खान का भी लिया नाम
राजा चौधरी ने कहा कि उस समय उन्हें कई ऐसी बातें पता चली थीं, जिनसे उन्हें शक हुआ। उनके मुताबिक, श्वेता सीजैन खान के साथ काम कर रही थी और कई बार उनके साथ देखी भी गईं। राजा ने यह भी दावा किया कि एक कॉमन दोस्त ने भी उन्हें दोनों के करीब होने की जानकारी दी थी।
शक की वजह भी बताई
राजा ने बताया कि उन्हें श्वेता पर शक क्यों हुआ। उनका कहना था कि कई बार श्वेता कहती थी कि वह शूटिंग या डबिंग के लिए जा रही हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चलता था कि वह वहां मौजूद ही नहीं थी। राजा के मुताबिक, ऐसी दो-तीन घटनाओं के बाद उन्हें यकीन हो गया कि कुछ ठीक नहीं है।
मैंने अपनी आंखों से देखा
राजा चौधरी ने दावा किया कि एक बार वह अपना सामान लेने शूटिंग सेट पहुंचे, लेकिन वहां श्वेता नहीं थी। उनके अनुसार, कुछ देर बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी से वहां पहुंची। एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए राजा ने कहा कि जब वह श्वेता को सरप्राइज देने डबिंग स्टूडियो पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उस दिन कोई डबिंग ही नहीं थी। राजा का कहना है कि इन घटनाओं के बाद उनका शक और बढ़ गया।
2007 में हुआ था तलाक
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में लव मैरिज की थी। दोनों की एक बेटी पलक तिवारी हैं, जो अब फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। शादी के करीब नौ साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़े- NEET आंदोलन पर फिर भड़कीं Kangana Ranaut: Gen Z को बताया गटर जनरेशन; बोलीं- इनके कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध