sports

Shreyas Iyer: टीम इंडिया नहीं जीत सकी सीरीज, फिर भी कप्तान श्रेयस अय्यर का हुआ सम्मान, मिला ये खास अवॉर्ड

October 18, 2026

Shreyas Iyer: टीम इंडिया नहीं जीत सकी सीरीज, फिर भी कप्तान श्रेयस अय्यर का हुआ सम्मान, मिला ये खास अवॉर्ड

कप्तान श्रेयस अय्यर को मिला खास अवॉर्ड. (फोटो- PTI)

Shreyas Iyer: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज भले ही 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई हो, लेकिन मैदान पर दोनों टीमों के बीच गेंद और बल्ले का कड़ा घमासान देखने को मिला. इस रोमांचक सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले, कप्तानी और फील्डिंग तीनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया. उनके इस ऑलराउंड खेल को देखते हुए सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में उन्हें खास सम्मान से नवाजा गया.

कप्तान श्रेयस अय्यर को मिला खास अवॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने इस पूरी सीरीज में आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 मैचों में 45.25 की शानदार औसत से कुल 181 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 205.68 का रहा, जिससे उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. इस दौरान उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी निकला, जो इस फॉर्मेट में उनकी सबसे बेहतरीन पारियों में शुमार हो गया. इस सीरीज में टी20I शतक पूरा करते ही श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक मुकाम हासिल कर लिया. अय्यर अब उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक जड़े हैं.

बल्लेबाजी के अलावा अय्यर ने फील्डिंग और कप्तानी में भी शानदार काम किया. मैदान पर फुर्तीली फील्डिंग करते हुए उन्होंने अहम कैच लपके और रन बचाए. वहीं, हाई-स्कोरिंग और दबाव भरे मैचों में शांत रहकर गेंदबाजी में बदलाव किए. जिसके चलते उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. टीम इंडिया के ट्रेनिंग असिस्टेंट नुवान सेनेविरत्ने ने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की तालियों के बीच कप्तान अय्यर को यह मेडल पहनाया.

🎥 Rain, runs, and some dressing room BTS ⏪

Summing up the series decider, ft. the 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗦𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀 medal presentation 🏅

#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15

https://t.co/vZzRL6Flhq

— BCCI (@BCCI) October 18, 2026

न्यूजीलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर का इम्तिहान

भारतीय टी20 टीम अब न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा. ये सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान काफी अहम रहने वाली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अभी तक विदेश में एक भी टी20 सीरीज नहीं जीती है.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button