Home›Uttar Pradesh›Shikshamitra Salary Hike Latest News
Shikshamitra Salary Hike Latest News: नवरात्रि से पहले शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले, राज्य सरकार ने 80 प्रतिशत बढ़ाया मानदेय, इस दिन खाते में आएंगे पैसे

Shikshamitra Salary Hike Latest News: नवरात्रि से पहले शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले, राज्य सरकार ने 80 प्रतिशत बढ़ाया मानदेय, इस दिन खाते में आएंगे पैसे /image: Social Media
Jageshwar Sahu
Published: 06 Oct 2026 | 3:07 pmModified: 06 Oct 2026 | 3:20 pm
HIGHLIGHTS
- शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10 हजार से बढ़कर ₹18 हजार हुआ
- मानदेय में 80% की बढ़ोतरी, 1.27 लाख से अधिक शिक्षामित्रों को लाभ
- सितंबर-अक्टूबर के भुगतान के लिए ₹460.23 करोड़ जारी
लखनऊ। UP Shikshamitra Salary Hike Latest News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया है। ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹18 हजार प्रतिमाह किए गए मानदेय की बढ़ी दर पर शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर माह के मानदेय के लिए ₹460.23 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। दोनों माह के मानदेय भुगतान के लिए जनपदवार धनराशि निर्धारित की गई है।
सितंबर के मानदेय के लिए ₹230.11 करोड़ तथा अक्टूबर के लिए भी ₹230.11 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। इस प्रकार दोनों माह के लिए कुल ₹460.23 करोड़ का प्रावधान किया गया है। संबंधित जनपदों को निर्धारित आवंटन के अनुसार भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
1.28 लाख शिक्षामित्रों को मिलेगा लाभ (Shikshamitra Honorarium Hike)
UP Shikshamitra Salary Hike Latest News प्रदेश के लगभग 1.28 लाख शिक्षामित्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के लिए सितंबर और अक्टूबर के मानदेय का जनपदवार आवंटन किया गया है। इसके माध्यम से बढ़ी हुई दर पर मानदेय भुगतान की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।
मानदेय में 80 प्रतिशत की वृद्धि (Shikshamitra Salary Increase)
योगी सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में ₹8 हजार प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इससे मानदेय ₹10 हजार से बढ़कर ₹18 हजार प्रतिमाह (Shikshamitra ₹18000 Salary) हो गया है, यानी इसमें 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बढ़ी दर से मानदेय मिलने से शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा।
“योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि कर उनके आर्थिक हितों को मजबूती दी है। बढ़े मानदेय के साथ सितंबर और अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ की धनराशि जारी होना शिक्षामित्रों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”
संदीप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा
“मानदेय में वृद्धि से शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा। इससे वे और अधिक उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ विद्यालयों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने में योगदान दे सकेंगे।”
मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
ये भी पढ़ें
- Harmanpreet Kaur steps down as India Captain: टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारतीय कप्तान ने अचानक छोड़ी टीम की कप्तानी, जानें अब किसे मिलेगी कमान?
- Chhattisgarh Students Good News: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब इन चीजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, सरकार ने दी यह सुविधा
- Diwali Bonus 2026 Latest News: नवरात्रि से पहले हो गया बोनस का ऐलान, इन कर्मचारियों के खाते में आएंगे 32000 रुपए
- Sharab Dukan Band Latest News: बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, इतने दिन नहीं मिलेगी शराब, दुकानों पर लगेगा ताला, जानिए आबकारी विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला
हमसे जुड़ें
Jageshwar Sahu
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...
Web Title: Shikshamitra Salary Hike Latest News