हमारे देश में कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे देख सभी दंग रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा देखा जाता है लोग अपनी कीमती गाड़ियों को चोरी से बचाने के लिए महंगे सेंट्रल लॉक, व्हीकल ट्रैकर या फिर रात में पहियों में लोहे की चेन और ताले लगाते हैं. मगर बिहार में कुछ अलग लेवल का ही पागलपन देखने को मिला है.
जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे. क्योंकि, एक कार मालिक ने अपनी ब्रांड न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए सुरक्षा का एक ऐसा अनूठा और देसी जुगाड़ निकाला कि लोग देखते रह गए. वहीं, हवा में लटकी कार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है.
सताने लगा चोरी का डर
मिली जानकारी के मुताबिक यह अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला बिहार का बताया जा रहा है. गाड़ी का मालिक काम के सिलसिले में कुछ समय के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा था. अब समस्या यह थी कि उसके जाने के बाद घर खाली रहता और सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो को कोई चोर आसानी से निशाना बना सकता था.
जिसके चलते किसी रिश्तेदार के भरोसे गाड़ी छोड़ने या किसी दूसरी पार्किंग में खड़ी करने के बजाय कार मालिक ने अपनी गाड़ी को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए यह अजीबो-गरीब तरीका खोज निकाला. उसने सोचा कि अगर कार ज़मीन पर होगी ही नहीं तो चोर चाहकर भी उसे हाथ नहीं लगा पाएंगे.

Image Credit- AI Generated
यह भी पढ़ें: गंदी Car पर भी कट सकता है Challan, जानें क्या कहते हैं नियम
छत पर करवाई पार्किंग
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं अनोखी पार्किंग को अंजाम देने के लिए बाकायदा एक बड़ी सी इंडस्ट्रियल क्रेन बुलाई गई. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग की क्रेन के मजबूत पट्टों से महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को बहुत ही सावधानी से बांधा गया.
जिसके बाद क्रेन ने एसयूवी को हवा में उठाया और धीरे-धीरे ले जाकर मकान की छत पर बहुत ही करीने से उतार दिया. छत पर खड़ी स्कॉर्पियो अब ऐसी लग रही है मानो किसी शोरूम का नया डिस्प्ले बोर्ड लगा हो. इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए आसपास के तमाम लोग जमा हो गए और हर कोई इस नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगा.

Image Credit- AI Generated
सोशल मीडिया पर छिड़ बहस
बता दें कि, जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ यह देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
वहीं, कुछ लोगों ने इस सोच को देसी एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन और अल्टीमेट कार सिक्योरिटी करार दिया तो वहीं कुछ लोगों ने मकान की मजबूती पर चिंता जाहिर की. यूजर्स का कहना है कि लगभग दो टन वजनी भारी-भरकम गाड़ी को दो-तीन मंजिल ऊपर छत पर खड़ा करना छत के स्ट्रक्चर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है.
View this post on Instagram
कार वापस नीचे कैसे आएगी?
आपको बता दें कि, भले ही इस अनोखे तरीके से मालिक ने अपनी चहेती स्कॉर्पियो को चोरों की पहुंच से दूर कर दिया हो लेकिन अब लोगों के मन में एक नया सवाल उठ रहा है. जिसके बाद लोग पूछ रहे हैं कि जब मकान मालिक विदेश से लौटकर वापस आएगा तो इस दो टन वजनी गाड़ी को फिर से सड़क पर चलाने के लिए नीचे कैसे उतारा जाएगा.
इसके लिए ज़ाहिर तौर पर फिर से क्रेन की मदद लेनी पड़ेगी और मोटा पैसा खर्च करना पड़ेगा. फिलहाल तो यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे अब तक का सबसे महंगा और अनोखा पार्किंग जुगाड़ बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार