world-news

मुस्लिम देशों को मिल गया होर्मुज का तोड़, तेल-गैस लेकर इस रास्ते हर दिन गुजर रही 5000 गाड़ियां

September 4, 2026

मुस्लिम देशों को मिल गया होर्मुज का तोड़, तेल-गैस लेकर इस रास्ते हर दिन गुजर रही 5000 गाड़ियां

होर्मुज का नया विकल्प मिला.

होर्मुज संकट के बीच सीरिया ने तेल सप्लाई का नया रास्ता खोजा है. इराक से तेल लेकर सीरिया ने उसे यूरोप तक पहुंचाने वाला एक रूट तैयार किया है. हर दिन इस रूट से 5,000 गाड़ियां गुजरती हैं. सीरिया की कोशिश जल्द ही इसकी क्षमता बढ़ाने की है. अगर यह रूट पूरी तरह तैयार हो जाता है और प्लान सफल रहता है, तो भारत को भी इसका फायदा हो सकता है.

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक सीरिया ने जो रूट तैयार किया है, उस रूट के जरिए इराक से तेल और गैस को यूरोप तक पहुंचाया जा सकता है. यानी इस रूट के जरिए इराक सबसे ज्यादा तेल और गैस बेच सकता है. इसका ट्रायल शुरू हो गया है.

इस रूट को अच्छे से समझिए

इराक के बसरा पोर्ट से तेल लेकर गाड़ियां सीरिया के रास्ते बनियास पोर्ट तक पहुंचती है. यहां से तेल और गैस को जहाजों के जरिए भूमध्य सागर के रास्ते यूरोप भेजा जा रहा है. बसरा और बनियास पोर्ट के बीच इराक का बगदाद और हाथिदा इलाका आता है.

इसके बाद तेल और गैस से लदी गाड़ियां इराक सीरिया सीमा के जरिए सीरिया में प्रवेश कर जाती है. यहां से ये गाड़ियां तदमुर, होम्स और टार्टस के रास्ते बनियास पहुंचती है. बनियास पोर्ट पर तेल-गैस से लदी गाड़ियों को जहाज पर भेजा जाता है और फिर जहाज भूमध्य सागर के रास्ते यूरोप में प्रवेश करता है.

इराक के मुताबिक इस रूट को और ज्यादा विस्तार दिया जा रहा है. अगस्त 2026 में इसको लेकर एक रोडमैप तैयार किया गया है. जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा. सीरिया की नई सरकार को ईरान विरोधी माना जाता है. वहीं इराक में जो नई सरकार बनी है, वो भी ईरान से परेशान है.

होर्मुज के रास्ते तेल-गैस की सप्लाई ठप

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध से पहले होर्मुज के रास्ते प्रतिदिन 100-120 जहाज तेल और गैस लेकर गुजरते थे. दुनिया की कुल 25 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई होर्मुज के रास्ते की जाती थी, लेकिन ईरान युद्ध के इस रास्ते से तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह ठप है. हाल के दिनों में इस रास्ते से सिर्फ 15-20 छोटे तेल टैंकर ही गुजर पा रहे हैं.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button