15

Image Credit :
Asianet News
SBI ATM: 1 अक्टूबर से 10 नहीं, सिर्फ 5 ट्रांजैक्शन फ्री
SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट ग्राहकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWM से हर महीने मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव होने जा रहा है। अभी तक महीने में 10 ट्रांजैक्शन तक फ्री मिलते हैं, लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से यह लिमिट घटकर सिर्फ 5 ट्रांजैक्शन रह जाएगी। खास बात ये है कि इन 5ट्रांजैक्शन में सिर्फ पैसे निकालना ही शामिल नहीं है। ATM पर किया गया बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसा नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी इसी लिमिट में गिना जाएगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
Asianet News
5 बार की लिमिट पार हुई तो देना पड़ सकता है चार्ज
नए चार्ज स्ट्रक्चर के मुताबिक, फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर करीब ₹23 + GST प्रति ट्रांजैक्शन का चार्ज लग सकता है। वहीं, अगर आप फ्री लिमिट पार करने के बाद सिर्फ बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसी नॉन-फाइनेंशियल सुविधा लेते हैं, तो करीब ₹11 + GST प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज हो सकता है। इसलिए अगर आपको बार-बार ATM जाने की जरूरत पड़ती है, तो 1 अक्टूबर के बाद दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करने से पहले अपनी फ्री लिमिट जरूर ध्यान में रखें।
35
Image Credit :
Getty
SBI ATM के अपने एटीएम पर क्या पड़ेगा असर?
राहत की बात ये है कि इस नए नियम का असर SBI के अपने एटीएम और रीसाइक्लर मशीनों पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। अगर आपके पास SBI का सैलरी अकाउंट है, तो आप अपने बैंक यानी SBI के किसी भी एटीएम पर जाकर जितनी मर्जी बार कैश निकालें या बैलेंस चेक करें, वह सुविधा पहले की तरह पूरी तरह फ्री बनी रहेगी। यह नई पाबंदी केवल 'दूसरे बैंकों' के एटीएम नेटवर्क पर ही लागू होगी।
45
Image Credit :
ANI
क्या आम सेविंग्स और BSBD अकाउंट वालों की भी कटेगी जेब?
ये बदलाव सिर्फ और सिर्फ सैलरी पैकेज अकाउंट के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा। साधारण बचत खाते (Regular Savings Account) के नियमों में कोई बदलाव नहीं है। वहीं बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों के लिए महीने में 4 बार फ्री कैश निकालने का नियम पहले जैसा ही रहेगा, जिसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹15 + GST का चार्ज लगता है। साथ ही यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग और योनो (YONO) जैसे सभी डिजिटल लेनदेन हमेशा की तरह बिना किसी रोक-टोक के बिल्कुल मुफ्त रहेंगे।
55
Image Credit :
Getty
फालतू चार्ज से बचने के लिए क्या करें?
- जब भी कैश निकालना हो, कोशिश करें कि अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का ही रुख करें।
- बैलेंस जानने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए एटीएम जाने के बजाय YONO ऐप, व्हाट्सएप बैंकिंग या SMS सर्विस का इस्तेमाल करें।
- बार-बार एक-दो हजार रुपए निकालने के बजाय महीने की जरूरत के हिसाब से एक या दो बार में ही कैश निकालें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी और वित्तीय जागरूकता के लिए है। एटीएम से पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने या नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज और नियम बैंक की नीतियों और आरबीआई (RBI) के सर्कुलर के अनुसार समय-समय पर संशोधित हो सकते हैं। अपने सैलरी पैकेज खाते के सटीक नियमों और चार्ज की पुष्टि के लिए अपनी होम ब्रांच या SBI के आधिकारिक पोर्टल से जानकारी जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।