Samsung ने भारत में अपने नए फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च कर दिया है। इनमें Galaxy Z Fold8 Ultra, वाइडस्क्रीन Galaxy Z Fold8 और कॉम्पैक्ट Galaxy Z Flip8 श ...और पढ़ें

Samsung के नए फोल्डेबल फोन्स लॉन्च हुए हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने भारत में अपनी सेवेंथ जनरेशन फोल्डेबल लाइनअप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और AI-ड्रिवेन कैपेबिलिटीज में बड़े अपग्रेड्स लेकर आया है। इस नए लाइनअप में तीन अलग-अलग फॉर्म फैक्टर्स पेश किए गए हैं। प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड Galaxy Z Fold8 Ultra, वाइडस्क्रीन Galaxy Z Fold8 और कॉम्पैक्ट Galaxy Z Flip8। ये सभी फोन कस्टम Galaxy AI फीचर्स, एन्हांसड Flex Titanium हिंज डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉरमेंस स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं।
1. Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra
क्या है नया:
मैक्सिमम प्रॉडक्टिविटी और हाई-एंड कंटेंट क्रिएशन के लिए तैयार किया गया Galaxy Z Fold8 Ultra सैमसंग का अब तक का सबसे पतला और पावरफुल फोल्ड डिजाइन है। अनफोल्ड होने पर इसकी थिकनेस सिर्फ 4.1mm और वजन 215 ग्राम है। इसमें 8-इंच की मेन इनर डिस्प्ले, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 200MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट से लैस है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कीमत:
- 12GB + 256GB: 1,99,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 2,19,999 रुपये
- 16GB + 1TB: 2,59,999 रुपये
कलर ऑप्शन्स:
ग्रेफाइट, क्रीम, वायलेट शैडो और ग्रीन शैडो (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव)।
प्री-ऑर्डर ऑफर्स:
- अपग्रेड ऑफर: 10,000 रुपये अपग्रेड बोनस या
- बैंक/UPI कैश बैक: 9,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक या
- फ्लेक्सिबल EMI ऑप्शन्स: चुनिंदा NBFCs के जरिए 0 रुपये डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI या मेजर बैंकों के जरिए 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI।
2. Samsung Galaxy Z Fold8
क्या है नया:
कंटेंट कंजम्पशन, रीडिंग और गेमिंग को ध्यान में रखकर डेवलप किए गए Galaxy Z Fold8 में ऑप्टिमाइज्ड एस्पेक्ट रेशियो (10:16 कवर डिस्प्ले और 4:3 इनर डिस्प्ले) दिया गया है, जो स्क्रीन के खाली स्पेस को काफी कम करता है। 201 ग्राम वजन और 4,800mAh बैटरी के साथ आने वाले इस हैंडसेट में क्रीज की विजिबिलिटी घटाने के लिए Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 3000-निट्स की पीक ब्राइटनेस और डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें My FanCam ट्रैकिंग और डुअल रिकॉर्डिंग जैसे इनोवेटिव वीडियो फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत:
- 12GB + 256GB: 1,79,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,99,999 रुपये
- 16GB + 1TB: 2,39,999 रुपये
कलर ऑप्शन्स:
ग्रेफाइट, क्रीम, लेवेंडर और पिस्ताचियो (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव)।
प्री-ऑर्डर ऑफर्स:
- अपग्रेड ऑफर: 10,000 रुपये अपग्रेड बोनस या
- बैंक/UPI कैश बैक: 9,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक या
- फ्लेक्सिबल EMI ऑप्शन्स: चुनिंदा NBFCs के जरिए 0 रुपये डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI या मेजर बैंकों के जरिए 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI।
3. Samsung Galaxy Z Flip8
क्या है नया:
Galaxy Z Flip8 सैमसंग का अब तक का सबसे स्लिम और हल्का फ्लिप डिवाइस है, जो 6.1mm थिन है और इसका वजन 180 ग्राम है। इसमें री-डिजाइंड AI-नेविगेटेड FlexWindow कवर स्क्रीन मिलती है, जो यूजर्स को फोन अनफोल्ड किए बिना ही एप्स, नोटिफिकेशन्स और Gemini Intelligence इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। कैमरा अपग्रेड्स में 50MP ProVisual Engine प्राइमरी सेंसर, हैंड्स-फ्री फ्लेक्स मोड कंट्रोल्स, ज़ूम रॉकर के साथ कैमकोर्डर ग्रिप मोड और होराइज़न लॉक सुपर स्टेडी स्टेबलाइजेशन शामिल हैं।
कीमत:
- 12GB + 256GB: 1,24,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,44,999 रुपये
कलर ऑप्शन्स:
ग्रेफाइट, क्रीम, पिंक और मिंट (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव)।
प्री-ऑर्डर ऑफर्स:
- अपग्रेड ऑफर: 5,000 रुपये अपग्रेड बोनस या
- बैंक/UPI कैश बैक: 4,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक या
- फ्लेक्सिबल EMI ऑप्शन्स: चुनिंदा NBFCs के जरिए 0 रुपये डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI या मेजर बैंकों के जरिए 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI।
एडिशनल प्रोटेक्शन और वैल्यू प्रोग्राम्स
Samsung Care+: इसमें ऑथराइज्ड सर्विस सपोर्ट के साथ मल्टीपल क्लेम्स कवर करने वाला 2 साल का कॉम्प्रिहेंसिव प्रोटेक्शन प्लान शामिल है।
Galaxy Forever Plan: ये प्लान लिक्विड/एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन के साथ-साथ अपग्रेड करने पर 55 प्रतिशत तक की एश्योर्ड बायबैक वैल्यू देता है। ये प्लान Z Fold8 और Z Fold8 Ultra के लिए 1,084 रुपये प्रति माह (24 महीने की नो-कॉस्ट EMI) से शुरू होता है।


