world-news

Samsung Galaxy S27: 12GB रैम से लैस होगा बेस मॉडल! S27 Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज, कीमत बढ़ने के भी संकेत

September 23, 2026

Samsung Galaxy S27: सैमसंग गैलेक्सी S27 (Samsung Galaxy S27 Series) को लेकर नया लीक सामने आया है। इसमें फोन की रैम और स्टोरेज (RAM and Storage) को लेकर जानकारी दी गई है। लीक के मुताबिक, बेस गैलेक्सी S27 (Galaxy S27) में 12GB रैम (12GB RAM) और 256GB स्टोरेज (256GB Storage) से शुरुआत हो सकती है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S27 (Samsung Galaxy S27 Series) के अल्ट्रा मॉडल में ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला विकल्प मिलने की बात कही गई है। हालांकि, Samsung ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

S27 Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज

लीक के अनुसार गैलेक्सी S27 अल्ट्रा (Galaxy S27 Ultra) में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा 16GB रैम (16GB RAM) और 1TB स्टोरेज (1TB Storage) वाला टॉप वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी S27 प्रो (Galaxy S27 Pro) में 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। वहीं गैलेक्सी S27 और S27 प्लस (Galaxy S27 Plus) में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Jabalpur Flight: जबलपुर एयरपोर्ट पर 480 करोड़ खर्च, फिर भी सिर्फ 5 फ्लाइट, मप्र हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कैसे बढ़ेगी कनेक्टिविटी ?

नई LPDDR6 RAM और UFS 5.1 Storage

सैमसंग गैलेक्सी S27 (Samsung Galaxy S27 Series) में नई मेमोरी तकनीक मिलने की भी चर्चा है। लीक के मुताबिक S27 Ultra और S27 Pro में LPDDR6 रैम (LPDDR6 RAM) और UFS 5.1 स्टोरेज (UFS 5.1 Storage) का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पिछले मॉडल में इस्तेमाल UFS 4.0 और LPDDR5X तकनीक की तुलना में नया अपग्रेड होगा। इससे फोन की मेमोरी परफॉर्मेंस और डेटा ट्रांसफर क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 23 September: 'हनुमान अंश' के नेत्रहीन सिंगर की लौट सकती है रोशनी, प्रोड्यूसर कराएंगी आंखों का इलाज, CM मोहन यादव भी करेंगे मदद

प्रोसेसर और डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड

सैमसंग गैलेक्सी S27 (Samsung Galaxy S27 Series) के प्रोसेसर (Processor) को लेकर भी कई लीक सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी S27 Ultra में कुछ बाजारों के लिए Exynos 2700 और अमेरिका जैसे बाजारों में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा S27 Pro और Ultra में M16 OLED डिस्प्ले (M16 OLED Display) मिलने की बात कही गई है। इससे ब्राइटनेस, कलर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी-सीजी में दिखेगा 'अर्नब' का असर! गणेश विसर्जन पर अति भारी बारिश के आसार, जानें कितना खतरनाक Cyclone Arnab

ज्यादा फीचर्स से बढ़ सकती है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S27 (Samsung Galaxy S27 Series) में बेस मॉडल से ही 12GB रैम देने की चर्चा है। इसके साथ नए प्रोसेसर, बेहतर OLED पैनल और नई स्टोरेज तकनीक मिलने की खबरें हैं। ऐसे में इस सीरीज की कीमत को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी Samsung ने (Galaxy S27 Series) की आधिकारिक कीमत, लॉन्च डेट और अंतिम स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल इन सभी जानकारियों को लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।\

यह भी पढ़ें: Bihar Daroga Bharti Exam : बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी परीक्षा, बाद में होगा नई तारीख का ऐलान