Salman Khan In Alliance: प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में जल्द ही सलमान खान नज़र आने वाले हैं. उन्होंने पिछले हफ्ते शो की शूटिंग की थी. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी रिएलिटी शो में सलमान खान के परिवार से कोई शख्स हिस्सा ले रहा है. ‘अलायंस’ में सोहेल खान आए हैं. वो काफी दिनों से शो में हैं. अब भाई का हौंसला बढ़ाने के लिए सलमान खान मेहमान बनकर शो में पहुंचे हैं. मेकर्स ने अब सलमान का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान दबंगल अंदाज़ में ‘अलायंस’ के घर में एंट्री करते नज़र आ रहे हैं.
‘अलायंस‘ में सलमान खान की एंट्री का प्रोमो प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “भाई और तबाही, दोनों लोडिंग.” हालांकि मेकर्स ने अभी साफ नहीं किया है कि सलमान वाला ये एपिसोड किस दिन टेलिकास्ट किया जाएगा. ऐसे में फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है.
सलमान ने भाई सोहेल खान को लगाया गले
सलमान की एंट्री से पहले घरवालों को स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देता है, जिसमें लिखा है, “सिस्टम ब्रीच्ड.” इसके बाद सलमान खान काउबॉय लुक में घर में एंट्री लेते हैं. उन्हें देखते ही सारे कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं. सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. तभी सलमान खान कहते हैं, “फिक्र मत करो, मैं यहां होस्ट नहीं हूं.” फिर सलमान खान भाई सोहेल खान से गले मिलते हैं और उनका हाल चाल लेते हैं.
सलमान खान ने घरवालों से पूछा ये सवाल
इस दौरान सलमान छोटे भाई सोहेल से बैठकर बाते करते हैं, तभी सोहेल उनसे कहते हैं, “आज मैं बुरी तरह घबरा गया.” सलमान हैरान होते हुए पूछते हैं आज तुम घबरा गए? तभी सलमान खान तमाम घरवालों से सवाल करते हैं, “कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहे हो न?” इस पर एक कंटेस्टेंट कहता है, “बिल्कुल भी नहीं.” फिर सलमान खान सबसे कहते हैं, “जो बेस्ट अलाय होगा वो जीतेगा.” सलमान से मुलाकात के दौरान सोहेल अपने ऐब्स भी दिखाते हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More