world-news

दिल्ली से आए अधिकारियों को खेल परिसर की दिखाई हकीकत: जिला खेल अधिकारी ने SAI निदेशक को दिखाए गंदे टॉयलेट, बिजली चोरी के सबूत - Alwar News

September 11, 2026

अलवर58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली से आए क्षेत्रीय निदेशक को स्टेडियम में कई शिकायतें मिली। - Dainik Bhaskar

दिल्ली से आए क्षेत्रीय निदेशक को स्टेडियम में कई शिकायतें मिली।

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली से आए SAI (स्पॉर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया) के क्षेत्रीय निदेशक अरुण सिंह के सामने खेल परिसर की उस वक्त पोल खुल गई। जब अलवर जिला खेल अधिकारी ने खेल परिसर की हकीकत दिखाई।

जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने उन्हें गंदे टॉयलेट और बिजली चोरी से जुड़े सबूत दिखाए। अधिकारी को मौके की व्यवस्थाओं और सामने आई खामियों से अवगत कराया गया।

दरअसल, स्टेडियम में साई(SAI) का सेंटर संचालित हैं और यहीं पर राज्य सरकार की ओर से संचालित जिला क्रीड़ा परिषद का दफ्तर है। साई के क्षेत्रीय निदेशक अरुण सिंह दिल्ली से साई के सेंटर की व्यवस्था देखने आए थे।

यहां आने पर जिला खेल अधिकारी ने सारे हालात उनके सामने रख दिए। इस पर साई के क्षेत्रीय निदेशक ने जिला खेल अधिकारी से कहा कि आप लिखित में दीजिए। उसके बाद शिकायतों पर संज्ञान लिया जाएगा।

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली से आए SAI के क्षेत्रीय निदेशक के सामने खेल परिसर की पोल खुल गई।

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली से आए SAI के क्षेत्रीय निदेशक के सामने खेल परिसर की पोल खुल गई।

साई के दो खेल अलवर में चल रहे, जिसमें हॉकी बंद

असल में अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में साई का खेल का सेंटर हैं। अभी यहां शूटिंग और हॉकी के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, हालांकि अभी हॉकी का खेल बंद है। इस वजह से हॉकी के खिलाड़ियों में निराशा है।

हॉकी को लेकर क्षेत्रीय निदेशक अरुण सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक के रूप में 1 सितंबर को ही कार्य संभाला है। उसके बाद उनकी यह पहली अलवर की विजिट है।

जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने SAI के क्षेत्रीय निदेशक को गंदे टॉयलेट और बिजली चोरी से जुड़े सबूत दिखाए।

जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने SAI के क्षेत्रीय निदेशक को गंदे टॉयलेट और बिजली चोरी से जुड़े सबूत दिखाए।

हॉकी के बंद होने का कारण जमीन का इश्यू रहा

उन्होंने कहा कि हम यह देखने आए हैं कि अलवर के सेंटर पर क्या बेहतर करने की जरूरत है। शूटिंग व हॉकी खेल चलते हैं। शूटिंग को बेहतर करने के प्रयास जारी है। हॉकी में कहां सुधार कर सकते हैं। हॉकी के बंद होने का कारण जमीन का इश्यू रहा। साई के तहत हमारी स्कीम को रन के लिए जमीन की उपलब्धता पूरे समय के लिए होना जरूरी होती है।

इसके कारण यहां दिक्कत आई है। अब पता चला है कि हॉकी का सिंथेटिक ग्राउंड बनेगा। उसके मिलने के बाद बेहतर तरीके से खिलाड़ियों को अभ्यास करने का अवसर मिल सकेगा। हॉकी संघ और कोच के बीच अनबन की बातें सामने आई है। उनका भी समाधान किया जाएगा।

खिलाड़ियों के अलावा आमजन से भी मिले रीजनल डायरेक्टर

अरुण सिंह ने कहा कि हमारे यहां सहायक निदेशक लगे हैं। आगे टॉयलेट व अन्य चीजों को दुरुस्त कराएंगे। यहां की जिला क्रीड़ा परिषद की अधिकारी ने जो आरोप लगाए हैं। उनको लेकर लिखित में जानकारी मांगी गई है। अब यहां खिलाड़ियों के अलावा आमजन से मिले हैं। इस दौरान कई विषय सामने आए हैं। उन सब को दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    अलवर के 7 निकायों में वोटिंग,बुजुर्ग को नहीं मिली व्हील-चेयर: लोगों और पुलिस में कहासुनी, बड़ोदामेव में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई

    लोगों और पुलिस में कहासुनी, बड़ोदामेव में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भिवाड़ी में 50 साल के व्यक्ति ने जहर-खाकर किया सुसाइड: एक महीने से बीमारी और मानसिक तनाव में था, पत्नी मजदूरी कर चला रही घर

    एक महीने से बीमारी और मानसिक तनाव में था, पत्नी मजदूरी कर चला रही घर|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • घर से 2.25 लाख रुपए और सोने की अंगूठी चोरी: मकान मालिक चंडीगढ़ और पत्नी मायके गई थी; 7 दिन बाद चला पता

    मकान मालिक चंडीगढ़ और पत्नी मायके गई थी; 7 दिन बाद चला पता|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर