11 सितंबर 2026, भोपाल: धान-ज्वार-बाजरा बेचने के लिए किसान करा लें पंजीयन, सीहोर में 15 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान और मोटे अनाज (ज्वार एवं बाजरा) के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से शुरू होगा। जिले में किसान 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। किसानों की सुविधा को देखते हुए जिला उपार्जन समिति के निर्णय के अनुसार जिले में 12 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इन पंजीयन केंद्रों में भैरूंदा, बुधनी, रेहटी और सीहोर तहसील के केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय अवधि में अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर समय पर पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में किसी तरह की असुविधा न हो।
इन 12 केंद्रों पर होगा किसान पंजीयन
भैरूंदा तहसील: किसान विपणन सहकारी समिति मर्या. सोसायटी, भैरूंदा।
बुधनी तहसील: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., बस स्टैंड बुधनी; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., शाहगंज; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., जवाहरखेड़ा; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., बनेटा प्लाट; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., गादर; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., नांदनेर।
रेहटी तहसील: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., रेहटी; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., बोरदी; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., बायां; प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या., माथनी।
सीहोर नगर तहसील: सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया संस्था मर्या., वर्कशाप रोड मंडी, सीहोर।
पंजीयन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
किसानों को पंजीयन के दौरान समग्र आईडी, आधार नंबर, बैंक खाता पासबुक और मोबाइल नंबर सहित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। पंजीयन और फसल विक्रय के लिए आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य रहेगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से किसान का सत्यापन किया जा सकेगा। पंजीयन के समय किसान को अपने बैंक खाते का खाता नंबर और IFSC कोड भी उपलब्ध कराना होगा। संयुक्त बैंक खातों और निष्क्रिय बैंक खातों के मामले में निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा।
समय पर पंजीयन कराने की अपील
प्रशासन ने जिले के किसानों से कहा है कि वे 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 के बीच अपने निकटतम पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर पंजीयन जरूर कराएं। समय पर पंजीयन होने से किसान खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर अपनी धान, ज्वार और बाजरा की उपज बेचने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture