world-news

गुरुग्राम में तीन साल से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें: देखरेख के अभाव में खंभे टूटकर गिरे, RWA फेडरेशन ने की जल्द शुरू कराने की मांग - gurugram News

July 24, 2026

गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम के बजघेड़ा रोड पर टूटा पड़ा पोल। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम के बजघेड़ा रोड पर टूटा पड़ा पोल।

गुरुग्राम में यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने बजघेड़ा रोड पर तीन साल से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर चिंता जताई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ये लाइटें लगभग तीन साल पहले लगाई थीं, लेकिन अब तक इन्हें चालू नहीं किया गया है।

बजघेड़ा निवासी रणबीर जांगिड़ गुरुजी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने यह लाइटें लगाई थीं, जो तीन साल बाद भी चालू नहीं हो पाई हैं। इसके चलते रात में पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और निवासियों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासी श्रीभगवान राणा ने बताया कि स्थिति और भी चिंताजनक है क्योंकि रखरखाव की कमी के कारण कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के खंभे टूटकर गिर गए हैं। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है और राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में है।

गुरुग्राम के बजघेड़ा रोड पर टूटा पड़ा पोल।

गुरुग्राम के बजघेड़ा रोड पर टूटा पड़ा पोल।

प्रशासन की लापरवाही से बंद पड़ी हैं लाइट : राकेश राणा

आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संस्थापक राकेश राणा ने कहा कि बजघेड़ा रोड गुरुग्राम और दिल्ली को जोड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का वर्षों तक बंद रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

बजघेड़ा आरडब्ल्यूए के महासचिव साधुराम कौशिक ने बताया कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के तत्कालीन एसडीओ राममेहर से लगातार संपर्क करके इस कार्य को पूरा करवाया था। हालांकि, लाइटें चालू न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गुरुग्राम के बजघेड़ा रोड पर टूटा पड़ा पोल।

गुरुग्राम के बजघेड़ा रोड पर टूटा पड़ा पोल।

बंदी पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द शुरू कराने की मांग

फेडरेशन ने पीडब्ल्यूडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू किया जाए। साथ ही, टूटे हुए खंभों की मरम्मत या उन्हें बदलने का काम भी शीघ्र कराया जाए, ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • वांगचुक ने VIDEO जारी कर बताई अनशन तोड़ने की वजह: बोले- 3 बातों पर सहमति; NEET मामले में सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को मुजावजा

    बोले- 3 बातों पर सहमति; NEET मामले में सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को मुजावजा|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में पुरानी रंजिश में हमला और अपहरण: देसी पिस्टल समेत दो और आरोपी गिरफ्तार; कार से मारी थी टक्कर

    देसी पिस्टल समेत दो और आरोपी गिरफ्तार; कार से मारी थी टक्कर|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने लाठीचार्ज का विरोध किया: अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन; बोले- छात्रों को न्याय नहीं मिला तो, देशव्यापी आंदोलन करेंगे

    अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन; बोले- छात्रों को न्याय नहीं मिला तो, देशव्यापी आंदोलन करेंगे|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम के सरकारी प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा: नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश, एडीसी बोले-आईटीआई विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए

    नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश, एडीसी बोले-आईटीआई विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर