education

RVUNL Recruitment 2026: 2005 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी तारीख, JE समेत इन पदों पर मौका; पढ़ें पूरी डिटेल्स

August 25, 2026

जस्थान की पावर कंपनियों ने 2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत दो अलग-अलग कॉमन रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Power Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान की पावर कंपनियों ने 2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत दो अलग-अलग कॉमन रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहला जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों के लिए है, जबकि दूसरा जूनियर इंजीनियर-I (JE-I) के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल पदों के लिए है। चलिए जानते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है और आयु सीमा क्या है।

कितने पदों पर होनी है भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2005 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें 1136 पद जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए हैं। ये रिक्तियां राज्य की पांच पावर कंपनियों के लिए अलग-अलग हैं और इनमें नियमित व बैकलॉग दोनों तरह के पद शामिल हैं। बाकी 869 पद जूनियर इंजीनियर-I (JE-I) के हैं। इंजीनियरिंग पदों का विवरण इस प्रकार है-

जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल): 727 पद

जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल): 110 पद

जूनियर इंजीनियर-I (सिविल): 32 पद

राजस्थान की पांच पावर कंपनियां

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN)

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN)

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVN)

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVN)

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVN)

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर अकाउंटेंट

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन होना चाहिए। निर्धारित शर्तों के अनुसार ICAI की इंटरमीडिएट परीक्षा, MBA या M.Com जैसी योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। इसके अलावा निर्धारित कंप्यूटर योग्यता होना जरूरी है।

जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II

उम्मीदवार ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। साथ ही निर्धारित कंप्यूटर योग्यता में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है।

जूनियर इंजीनियर-I

JE-I पद के लिए संबंधित विषय में फुल-टाइम चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री या नोटिफिकेशन में निर्धारित समकक्ष योग्यता जरूरी है। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री की आवश्यकता होगी। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है।

आयु सीमा

जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सामान्य स्थिति में अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं, जूनियर इंजीनियर-I के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु संबंधित पद और पावर कंपनी के अनुसार 40 या 43 वर्ष हो सकती है।

Rajasthan Power Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/rrvunljun26/ भर्ती पोर्टल पर जाएं।

संबंधित भर्ती का आवेदन लिंक खोलें और मांगी गई व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) अपलोड करें।

फाइनल सबमिशन से पहले आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 5 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी। अब अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।