world-news

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में अब पोर्नोग्राफी पर लग सकता है टैक्स, 236 करोड़ करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद

September 7, 2026

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में पोर्नोग्राफी को कानूनी दर्जा नहीं मिला है. इसे कानूनी दर्जा देने का मकसद सिर्फ सरकार की कमाई को बढ़ाना नहीं है. बल्कि भ्रष्टाचार के रास्ते भी इससे बंद होंगे.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में पोर्नोग्राफी को कानूनी दर्जा नहीं मिला है. इसे कानूनी दर्जा देने का मकसद सिर्फ सरकार की कमाई को बढ़ाना नहीं है. बल्कि भ्रष्टाचार के रास्ते भी इससे बंद होंगे.

author-image

New Update

volodymyr zelenskyy ukraine president

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (X@ZelenskyyUa)

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. दोनों देश लंबे वक्त से एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं. जारी युद्ध के बीच, यूक्रेनी सरकार ने एक बड़ा ही अनोखा फैसला लिया है. सरकार अब एडल्ट कंटेट यानी पोर्नोग्राफी को कानूनी दायरे में लाने और उस पर टैक्स लगाने की प्लानिंग कर रही है. अमेरिकी अखबार के अनुसार, सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 236 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी भी हो सकती है. यूक्रेनी सासंद के अनुसार, इस टैक्स की मदद से कम से कम 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं.  

टैक्स के साथ भ्रष्टाचार रोकने का भी दावा

यूक्रेन में पोर्नोग्राफी को कानूनी दर्जा नहीं मिला है. इसे कानूनी दर्जा देने का मकसद सिर्फ सरकार की कमाई को बढ़ाना नहीं है. बल्कि भ्रष्टाचार के रास्ते भी इससे बंद होंगे. समर्थकों का तर्क है कि पुलिस को एडल्ट कंटेंट से जुड़े मामलों के बजाय गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देने का अधिक मौका मिलेगा. हालांकि, इस कारोबार का बड़ा हिस्सा कानूनी कार्रवाई के डर से छिपकर चल रहा था.

बिल के पक्ष में 231 सासंदों ने की वोटिंग

यूक्रेनी संसद ने जुलाई में इस बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दे दी थी. इसे अब दूसरी रीडिंग के लिए पेश किया जाएगा. पहली रीडिंग के बिल के पक्ष में 231 सासंदों ने वोटिंग दिया था. तीन सांसद मतदान से दूर रहे.

टैक्स नहीं दे रहे हैं लोग

बता दें, यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट का ऑनलाइन कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. खास तौर पर ओनली फैन्स जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यूक्रेन के क्रिएटर्स काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 में करीब 8 हजार यूक्रेनियों ने ओनली फैन्स से 13.1 करोड़ डॉलर से अधिक कमाई थी. ये सिर्फ ओनली फैन्स की कमाई है, पूरा एडल्ट-कंटेंट कारोबार का आंकड़ा नहीं है. दिक्कत यह है कि यूक्रेन के मौजूदा कानून पोर्न कंटेट बनाने और उसे बांटना अवैध है, जिस वजह से क्रिएटर्स अपनी कमाई पर टैक्स नहीं देते हैं. अगर क्रिएटर्स टैक्स दें भी तो अवैध होने की वजह से उनकी पहचान सामने आ सकती है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.  

टैक्स देने पर भी जांच का डर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने अपनी कमाई बताकर सरकार को टैक्स देने की कोशिश की थी लेकिन बाद उनको टैक्स के साथ-साथ पोर्नोग्राफी कानून के तहत जांच का सामना करना पड़ रहा है. बिल के समर्थकों का कहना है कि वह कारोबार पहले से बड़े पैमाने पर जारी है. इस वजह से पोर्नोग्राफी को कानूनी दायरे में लाकर उस पर टैक्स लगाया जाएगा. यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में अधिकारियों पर एडल्ट कंटेंट कारोबार से जुड़े लोगों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं.

बिल के समर्थन में क्या बोले नेता

बिल के समर्थकों का कहना कि यह कारोबार अब तक गैरकानूनी है, जिस वजह से क्रिएटर्स और अधिकारियों के बीच रिश्वत और दबाव के केस सामने आते हैं. उनका कहना है कि अगर कारोबार को कानून के दायरे में लाया जाता है और नियम साफ किए जाते हैं तो भ्रष्टाचार के मामलों को कम किया जा सकता है.

एक क्रिएटर ने 9 लाख डॉलर टैक्स दिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडल्ट कंटेंट क्रिएटर स्वितलाना द्वोर्निकोवा का दावा है कि वह अब तक 9 लाख डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपए टैक्स दे चुकी हैं. अगर सरकार इसे कानून के दायरे में ले आती है तो युद्ध के लिए सरकार को अतिरिक्त पैसा मिल सकता है. इस पैसे से सरकार ड्रोन और अन्य सामान खरीदे जा सकते हैं.