entertainment

RRR 2: क्या अब राम चरण और जूनियर NTR की RRR का पार्ट 2 आएगा? पूरा सच पता लग गया

September 6, 2026

RRR 2: एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘RRR’ ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी का डंका बजाया. दोनों तेलुगु सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर की स्क्रीन प्रेजेंस और ऑन-स्क्रीन भाईचारे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनके बीच के इमोशनल सीन्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं. फिल्म ने दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. वहीं, अमेरिका, जापान और पश्चिमी देशों के दर्शकों और डायरेक्टर्स ने भी इस फिल्म के सिनेमाई एक्सपीरियंस की तारीफ की थी. इसी बीच अब फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पर असल में RRR का पार्ट 2 नहीं बनने वाला है.

ऑस्कर विनर MM कीरावानी का एक वीडियो X और इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वो सीक्वल की संभावना पर बात कर रहे हैं. अब फैन्स का मानना ​​है कि यह उनका लेटेस्ट बयान है. हालांकि, इस वायरल चर्चा में एक ट्विस्ट भी है.

क्या है RRR का सीक्वल बनने का सच?

दरअसल RRR के सीक्वल की संभावना पर MM कीरावानी जो बात कर रहे हैं, यह वीडियो असल में पुराना है. जब कीरावनी ने RRR 2 के बारे में बात की थी. लेकिन यह क्लिप अब फिर से सामने आया है और इसे एक ताजा अपडेट के तौर पर पेश किया जा रहा है. उसी बातचीत में उन्होंने बताया था कि एसएस राजामौली की प्रायोरिटी महेश बाबू की फिल्म है. RRR 2 के बारे में कोई नई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, राजामौली अभी ‘वाराणसी’ पर ध्यान दे रहे हैं, जो लगभग पूरी हो चुकी है और 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फिलहाल जबरदस्त बज बना हुआ है. वहीं महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा दिखने वाली हैं.

इस वक्त राम चरण अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसे सुकुमार बना रहे हैं. यूं तो इस साल उनकी पेद्दी रिलीज हुई है. जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. साथ ही जान्हवी कपूर को जिस तरह से पेश किया गया था, उसे लेकर काफी विवाद हुआ था. वहीं, जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन अगले साल रिलीज होगी. जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है. वहीं, प्रशांत नील के प्रोजेक्ट में उनका लुक काफी जबरदस्त है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button