entertainment

'लॉलीवुड' ने कॉपी किया था Rishi Kapoor का आइकॉनिक गाना, डांस स्टेप से लेकर म्यूजिक तक; सब में निकले 'नकलची' - chandni o meri chandni rishi kapoor iconic romantic song was copy by pakistan movie nadra

October 4, 2026

पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री लॉलीवुड द्वारा वेटरन एक्टर रहे ऋषि कपूर का एक कल्ट गाना कॉपी किया गया था।

ऋषि कपूर का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

 ऋषि कपूर का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. लॉलीवुड में कॉपी हुआ था कल्ट गाना

  2.  ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म से रखता है नाता

  3. पाकिस्तान में भी हिट हुआ था ये रोमांटिक सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के तौर पर मशहूर हुआ करते थे। अपने शानदार एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने कई मनोरंजक फिल्मों से सिनेप्रेमियों का दिल जीता था। ऋषि दादा की मूवीज की खासियत ये भी थी कि उनके सभी गाने कमाल के हुआ करते थे। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐसी भी रही, जिसका टाइटल सॉन्ग पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री लॉलीवुड द्वारा कॉपी किया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग था। 

लॉलीवुड ने कॉपी किया था ये गाना

ऋषि कपूर के जिस आईकॉनिक गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी साल 1989 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म चांदनी से नाता रखता है और उस गीत का नाम है- चांदनी ओर मेरी चांदनी... (Chandni O Meri Chandni)। श्रीदेवी और ऋषि कपूर की फिल्म चांदनी की रिलीज के दो साल बाद पाकिस्तान में फिल्म नादरा का रिलीज किया गया था। 

यह भी पढ़ें- 9 मिनट में रिकॉर्ड हुआ था Rishi Kapoor का सदाबहार गीत, पुराने रोमांटिक सॉन्ग ने कुमार सानू को बनाया स्टार

Chandni O Meri Chandni song (2)

जो पूरी तरह से बॉलीवुड फिल्म चांदनी का रीमेक थे। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सबकुछ पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री एक तरह से नकल उतारी थी और कॉपी करके पाकिस्तानी वर्जन की चांदनी का निर्माण कर दिया। फिल्म की स्टोरी के अलावा चांदनी ओर मेरी चांदनी... गाने का भी रीमेक बनाया गया, जिसे लॉलीवुड ने नादरा ओर मेरी नादरा... नाम दिया था। 

हिंदी सिनेमा की चांदनी और पाकिस्तान की नादरा में किस तरह से समानता है, वह आपको दोनों मूवीज को देखने के बाद आसानी से पता लग जाएगा। इतना ही नहीं नादरा का टाइटल सॉन्ग इस बात की पुष्टि करता है।

बता दें कि पाकिस्तानी फिल्म नादरा में अभिनेत्री का नाम नादरा दिखाया गया था, जिस प्रकार हिंदी सिनेमा की फिल्म चांदनी में श्रीदेवी का नाम चांदनी था। इस तरह से लॉलीवुड ने अभिनेता ऋषि कपूर के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म के गाना और स्टोरी की नकल उतारी। 

बॉलीवुड का बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग

श्रीदेवी और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया फिल्म चांदनी का टाइटल सॉन्ग चांदनी ओर मेरी चांदनी... हिंदी सिनेमा का बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग माना जाता है और पिछले 37 सालों से खूब सुना जा रहा है। इस गीत को गायक जॉली मुखर्जी और खुद श्रीदेवी ने अपनी आवाज में गाया था। संगीतकार शिव और हरि की जोड़ी ने इसकी धुनों को तैयार किया और गीतकार आनंद बक्शी ने इसके लिरिक्स लिखे थे।