RIMS में नर्सिंग शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियां हुई हैं. रिम्स नर्सिंग कॉलेज को लंबे इंतजार के बाद स्थायी प्राचार्य मिल गई हैं. वहीं, मनोरोग विभाग में वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है.
RIMS में नर्सिंग शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियां हुई हैं. रिम्स नर्सिंग कॉलेज को लंबे इंतजार के बाद स्थायी प्राचार्य मिल गई हैं. वहीं, मनोरोग विभाग में वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/18/at-rims-appointment-of-permanent-principal-for-nursing-college-2026-08-18-17-01-08.jpg)
RIMS
RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नर्सिंग शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियां हुई हैं. रिम्स नर्सिंग कॉलेज को लंबे इंतजार के बाद स्थायी प्राचार्य मिल गई हैं. वहीं, मनोरोग विभाग में वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है. इन दोनों नियुक्तियों से संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद है.
रिम्स नर्सिंग कॉलेज में डॉ. शालिनी एस को प्राचार्य नियुक्त किया गया है. रिम्स प्रबंधन की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है. नियुक्ति पत्र रिम्स निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदान किया. डॉ. शालिनी एस फिलहाल टाटा मेन अस्पताल (TMH) कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जमशेदपुर में कार्यरत हैं। जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके जल्द रिम्स में योगदान देने की संभावना है.
पढ़ाई और प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगा लाभ
स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति से रिम्स नर्सिंग कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रशिक्षण, अनुशासन और दूसरी अकादमिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी. रिम्स प्रबंधन को उम्मीद है कि डॉ. शालिनी एस के अनुभव और नेतृत्व से नर्सिंग कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. साथ ही, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर करने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Govt: झारखंड में अब 15 मिनट में घर पहुंचेगा ब्लड, टोल-फ्री नंबर से मिलेगी सुविधा
मनोरोग विभाग को मिला वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ
रिम्स के मनोरोग विभाग में भी नई नियुक्ति हुई है। डॉ. विद्या केएल ने सहायक प्राध्यापक के रूप में विभाग में योगदान दिया है. उन्होंने वृद्धावस्था मनोरोग (Geriatric Psychiatry) में डीएम की विशेषज्ञता हासिल की है. मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय बाखला ने डॉ. विद्या के योगदान पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि उनकी विशेषज्ञता से बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
बुजुर्गों के लिए जल्द शुरू हो सकती है विशेष OPD
रिम्स में जल्द ही वृद्धावस्था मनोरोग के लिए विशेष ओपीडी शुरू करने की तैयारी है. इसके शुरू होने से वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह, जरूरी जांच और उपचार की सुविधा एक ही जगह मिल सकेगी. बढ़ती उम्र में अवसाद, याददाश्त कमजोर होना, नींद से जुड़ी परेशानी और दूसरी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं आम हो सकती हैं। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ की समय पर सलाह और उपचार काफी उपयोगी साबित हो सकता है. डॉ. शालिनी एस के अनुभव और नेतृत्व से नर्सिंग कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी.
एक साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा
रिम्स में हुई ये दोनों नियुक्तियां संस्थान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. एक ओर स्थायी प्राचार्य मिलने से नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर मनोरोग विभाग में विशेषज्ञ की नियुक्ति से बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य की विशेष सेवाओं को विस्तार देने का रास्ता साफ होगा. रिम्स प्रबंधन ने दोनों नव नियुक्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और विशेषज्ञता से संस्थान की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर CM हेमंत सोरेन का युवाओं को भरोसा, बोले- आपकी मेहनत और भविष्य की पूरी सुरक्षा करेंगे
बुजुर्गों में होने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की बेहतर पहचान और इलाज में इस विशेष सेवा से मदद मिलने की उम्मीद है. इससे अवसाद, भूलने की समस्या और नींद से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों को विशेषज्ञ परामर्श और उचित उपचार मिल सकेगा. रिम्स प्रबंधन ने डॉ. विद्या केएल का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.