world-news

सीमांकन करते RI का पैर तोड़ा, पटवारी का सिर फोड़ा: महेश्वर में राजस्व टीम पर हमला; 20 से अधिक पर केस दर्ज, दोनों इंदौर रेफर - Maheshwar News

October 24, 2026

​खरगोन जिले की महेश्वर तहसील में सीमांकन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम भकलाय के हमलावरों में महिलाओं सहित 20 से अधिक लोग शामिल थे। इस हमले में राजस्व निरीक्षक (RI) का एक प

.

दोनों अधिकारियों की नाजुक हालत को देखते हुए मण्डलेश्वर SDM पूर्वा मंडलोई और SDOP श्वेता शुक्ला की मौजूदगी में शाम 6:30 बजे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

एसडीएम ने घायलों का जाना हाल।

एसडीएम ने घायलों का जाना हाल।

पहले से घात लगाए थे हमलावर ​पूरा घटनाक्रम दोपहर 2 से 3 बजे का है, जहां आवेदक जितेंद्र परमार निवासी भकलाय के आवेदन पर राजस्व टीम भूमि सीमांकन के लिए गांव पहुंची थी। जैसे ही टीम ने काम शुरू किया, वहां पहले से घात लगाकर बैठे नादानसिंह मालिवाड़, पन्नालाल भूरिया, बलवंत परमार, नारायण परमार और उनके साथ मौजूद 20 से अधिक अज्ञात हमलावरों ने हथियारों से अचानक हमला बोल दिया।

पटवारी का टूटा पैर।

पटवारी का टूटा पैर।

ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

हमले में घायल अभिषेक जमरा (राजस्व निरीक्षक एवं खरगोन जिला अध्यक्ष RI संघ और राजा कुमार (पटवारी, हल्का नंबर भकलाय) को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाकर मंडलेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

साथियों ने जाना घायलों को हाल।

साथियों ने जाना घायलों को हाल।

सूचना पर पहुंचे अधिकारी ​घटना की सूचना मिलते ही SDM पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्त्या, तहसीलदार संजय बावेल, SDOP श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी पंकज तिवारी, खरगोन जिला अध्यक्ष पटवारी संघ, तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष और महेश्वर तहसील व टप्पा क्षेत्रों के पटवारी अस्पताल पहुंचे।

घायल के बयान लेती पुलिस।

घायल के बयान लेती पुलिस।

आरोपियों के गिरफ्तार के बाद ही काम करेंगे पटवारी

अस्पताल परिसर में पटवारियों और राजस्व कर्मचारियों ने जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर घटना के समय सूचना देने के बावजूद मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि "जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक हमारा बस्ता काम के लिए नहीं उठेगा।" ​पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसडीएम और अधिकारियों से चर्चा करते पटवारी।

एसडीएम और अधिकारियों से चर्चा करते पटवारी।

आरोपियों को पकड़ने सर्चिंग टीम दबिश दे रही

थाना प्रभारी पंकज तिवारी और SDOP श्वेता शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें सर्चिंग और दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर अन्य अज्ञात हमलावरों के नाम भी केस में बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।