world-news

अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह JDU का…'

October 24, 2026

अनंत सिंह को जेडीयू ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. लगातार नीरज कुमार के खिलाफ बोल रहे थे. इस पर चिराग का कहना है कि जेडीयू को ही यह तय करना है कि मौजूदा परिस्थितियों में उसे क्या फैसला लेना चाहिए.

Written By : अजीत कुमार, पटना |  Updated at : 24 Oct 2026 07:19 PM (IST)

Preferred Sources

Anant Singh Expelled from JDU for 6 Year Chirag Paswan Reaction अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह JDU का…'

(अनंत सिंह और चिराग पासवान, फाइल फोटो)

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी ने शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. सदस्यता रद्द किए जाने और पार्टी से निकाले जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है.

चिराग पासवान ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर कहा, "देखिए, यह जेडीयू का आंतरिक मामला है और पूरी तरह से उनकी पार्टी से जुड़ा विषय है. यह परिस्थिति भी व्यक्तिगत कारणों से उत्पन्न हुई है, न कि किसी राजनीतिक कारण से…" 

'किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं'

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे में, गठबंधन सहयोगी होने के नाते किसी दूसरी पार्टी के मामले पर टिप्पणी करना या किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं है. जनता दल यूनाइटेड को ही यह तय करना है कि मौजूदा परिस्थितियों में उसे क्या फैसला लेना चाहिए."

पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर कहा, "देखिए, यह जनता दल यूनाइटेड का आंतरिक मामला है और पूरी तरह से उनकी पार्टी से जुड़ा विषय है। यह परिस्थिति भी व्यक्तिगत कारणों से उत्पन्न हुई है, न कि किसी राजनीतिक कारण से। ऐसे में, गठबंधन सहयोगी होने के नाते किसी दूसरी पार्टी के मामले पर टिप्पणी करना या किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं है। जनता दल यूनाइटेड को ही यह तय करना है कि मौजूदा परिस्थितियों में उसे क्या फैसला लेना चाहिए।"

— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 24, 2026

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन

अनंत सिंह पर क्यों हुई कार्रवाई?

जेडीयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अनंत सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. वे पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में भी उन्होंने विरोधी दल के पक्ष में प्रचार किया. पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार किया. इसके कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. पत्नी नीलम की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है.

अब देखना होगा कि पार्टी की ओर से लिए गए इस निर्णय पर अनंत सिंह का क्या कुछ रिएक्शन रहता है. बता दें कि एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ लगातार अनंत सिंह चुनाव से पहले बोल रहे थे. वे इस सीट से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज के लिए प्रचार कर रहे थे. अब पार्टी ने चुनाव खत्म होते ही एक्शन लिया है.

यह भी पढ़ें- छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More

Published at : 24 Oct 2026 07:11 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola