Ravi Dubey Net Worth: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल के साथ और भी कई बड़े एक्टर नजर आने वाले हैं. एक नाम टीवी की दुनिया के मशहूर कलाकार रवि दुबे का भी है. वो इस फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि ने अपना एक्टिंग करियर कब शुरू किया था और आज वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं. चलिए जानते हैं.
रवि दुबे का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के देवरिया से है. हालांकि, उनका बचपन दिल्ली में बीता. उन्होंने दिल्ली से ही अपनी स्कूलिंग की. वहीं मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली. बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए रवि जब मुंबई गए थे, तब उसी समय उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी. धीरे-धीरे वो एक्टिंग की दुनिया में आ गए.
रवि दुबे का डेब्यू शो
रवि दुबे पिछले 20 सालों से एक्टिंग की दुनिया में हैं. उन्होंने साल 2006 में ‘स्त्री- तेरी कहानी’ नाम के टीवी शोज के जरिए डेब्यू किया था. हालांकि, उन्हें असली पहचान जी टीवी के शो ‘जमाई राजा’ से मिली. इस शो में सिद्धार्थ राज खुराना का किरदार निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए.
ये भी पढ़ें-
बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जैस्मिन भसीन? इस एक्टर संग करना चाहती हैं काम, जानिए एक्ट्रेस ने क्या बताया
रवि दुबे की नेटवर्थ
आज रवि के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. वो एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करते हैं. वो अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ मिलकर ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रवि दुबे आज के समय में 70-80 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. यानी अपने लंबे एक्टिंग करियर में उन्होंने नाम के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है. अब फैंस उन्हें ‘रामायण’ में देखने के इंतजार में हैं. इसी साल दीवाली पर ‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है. वहीं साल 2027 में दिवाली पर इसका दूसरा पार्ट रिलीज होगा.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More