world-news

Ranveer Allahbadia: क्या फिल्मों से ज्यादा मिलता है कंटेंट क्रिएशन में पैसा? रणवीर अल्लाहाबादिया ने किया ये दावा

August 19, 2026

Ranveer Allahbadia: क्या फिल्मों से ज्यादा मिलता है कंटेंट क्रिएशन में पैसा? रणवीर अल्लाहाबादिया ने किया ये दावा

रणवीर अल्लाहाबादियाImage Credit source: ranveerallahbadia/Instagram

Ranveer Allahbadia: कंटेंट क्रिएशन आज एक ऐसा करियर बनकर उभरा है, जिसमें बिना किसी बड़े सेलिब्रिटी स्टेटस के भी लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं. हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी राय रखते हुए कहा कि कंटेंट क्रिएशन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. उनका मानना है कि बॉलीवुड में सिर्फ कुछ गिने-चुने टॉप एक्टर्स ही बड़ी कमाई करते हैं, जबकि कंटेंट क्रिएशन में हजारों लोगों के लिए टिकाऊ करियर बनाने के मौके हैं.

जी हां, रणवीर अल्लाहबादिया भी लंबे समय से कंटेंट क्रिएशन में एक्टिव हैं और काफी पॉपुलर भी. वो अपना पॉडकास्ट शो चलाते हैं, जिसमें कई बड़े स्टार्स आ चुके हैं. यूट्यूब पर रणवीर के करीब 11 मिलियन से भी ज्यादा सबस्क्राइबर हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी मोटी कमाई होती है. चलिए जानते हैं रणबीर ने कंटेंट क्रिएशन को लेकर क्या-क्या बताया है?

ये भी पढ़ें: Shreya Kalra: अनडिजर्विंग विनर कहने वालों पर भड़कीं श्रेया कालरा, बोलीं- लोगों ने ये क्यों नहीं देखा

कंटेंट क्रिएशन से ज्यादा पैसे कमा रहे लोग?

मंगलवार को रणवीर अल्लाहबादिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, लोग मानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री कंटेंट क्रिएशन से ज्यादा पैसा देती है. आमतौर पर इसका उल्टा होता है. बॉलीवुड में शायद सिर्फ टॉप के 30 लोग ही असली पैसा कमाते हैं, जबकि कंटेंट क्रिएशन में हजारों लोगों के लिए कुछ टिकाऊ बनाने की जगह है. इनमें से ज्यादातर लोगों को उस तरह मशहूर होने की भी जरूरत नहीं है, जैसी एक्टर बनने के लिए होती है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

रणवीर की इस बात से कई लोग सहमत नजर आए, वहीं कुछ यूजर्स ने इससे असहमति भी जताई. लोगों का कहना था कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी बड़ी कमाई करना आसान नहीं है और इस क्षेत्र में भी सिर्फ एक छोटा प्रतिशत ही अच्छा पैसा कमा पाता है. एक यूजर ने रणवीर की बात से सहमति जताते हुए लिखा, यह सही है और AI के आने के साथ हालात और खराब होने वाले हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि क्रिएटर इकोनॉमी में टिकाऊ कमाई के लिए ज्यादा रास्ते मौजूद हैं. उसके मुताबिक, इसके लिए सुपरस्टार बनना जरूरी नहीं है, बल्कि एक ऑडियंस और ऐसी स्किल होना जरूरी है जिससे कमाई की जा सके.

हालांकि, एक यूजर ने रणवीर की बात से असहमति जताते हुए लिखा कि यही बात कंटेंट क्रिएटर्स पर भी लागू होती है. उसके मुताबिक, सिर्फ कुछ टॉप क्रिएटर्स ही अच्छा पैसा कमाते हैं, जबकि बाकी लोगों को संघर्ष करना पड़ता है. एक अन्य यूजर ने कहा कि सभी कंटेंट क्रिएटर्स कमाई नहीं कर पाते और सिर्फ टॉप 5 फीसदी लोग ही अच्छी तरह से अपनी जगह बना पाते हैं. उनके मुताबिक, इन क्रिएटर्स को भी लोकप्रियता और उससे जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button