entertainment

Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बंगाली सिनेमा में गाए कई गाने - rani mukerji mother krishna passed away at the age of 75 confirmed by yrf

September 22, 2026

रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां का 75 साल ...और पढ़ें

रानी मुखर्जी की मां का हुआ निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम

रानी मुखर्जी की मां का हुआ निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रानी मुखर्जी की मां का 75 साल में हुआ निधन

  2. परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर निधन की पुष्टि की

  3. कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली हैं। इस बात की जानकारी खुद रानी के परिवार की तरफ से दी गई है। परिवार की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है।

परिवार ने जारी किया बयान

आपको बता दें कि रानी की मां के निधन पर इस वक्त मुखर्जी परिवार शोक में है। खुद रानी के परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान दिया गया, जिसमें उनके निधन की पुष्टि की गई है। बयान में कहा गया कि, ''हम सभी को भारी मन से हम ये कहना पड़ रहा है कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75 वर्ष) का आज दोपहर निधन हो गया है। इस कठिन समय में आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए परिवार आपका आभारी है, और इस दुख की घड़ी में परिवार एंकात की अपील करता है।"

Screenshot 2026-09-22 151710

बंगाली सिनेमा की प्लैबेक सिंगर रहीं है रानी की मां

रानी की मां कृष्णा मुखर्जी (Rani Mukerji Mother Died) बंगाली सिनेमा में में एक्टिव रहीं। वो बंगाली सिनेमा में जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। साल 1982 में कृष्णा मुखर्जी ने फिल्म तीसरी आंख में 'इद के दिन गले मिल ले राजा' गाने में आवाज दी थी, जो एक बड़ा हिट हुआ था। रानी की मां ही परिवार में वह शख्स थीं, जिन्होंने एक्ट्रेस को फिल्मों में आने के लिए बढ़ावा दिया और वहीं उनको फिल्मों की दुनिया से निकालना भी चाहती थीं।

रानी मुखर्जी ने साल 2025 में मां से जुड़ा एक किस्सा पुराने इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, "तो मेरी मां का ऐसा सीन था कि तुम फिल्मों में आओ फिर देखते है कि क्या होता है। उन्होंने जब मेरा पहला स्क्रीन टेस्ट देखा तो मेरी खराब एक्टिंग देखकर उन्होंने प्रोड्यूसर को कहा कि मुझे लगता है कि मेरी बेटी को फिल्म में लेकर आप अपनी मूवी खराब कर लेंगे।"

Untitled design - 2026-09-22T151945.383

मेरी मां जानती थी कि मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं थी

रानी मुखर्जी ने आगे कहा, "मेरी मां ने बोला कि आपका नुकसान हो जाएगा, अच्छा होगा कि आप इसको मत लो। सलीम अंकल जो फिल्म के प्रोड्यूसर थे वह मुझे लेना चाहते थे, लेकिन मेरी मां इतनी स्मार्ट थी कि उन्हें ये समझ आ गया था कि मैं अच्छी जॉब नहीं कर रही हूं।" आपको बता दें कि रानी मुखर्जी अपनी मां के बेहद क्लोज थीं।